Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव क्राइम टिहरी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

दुर्घटना:-यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलटी, ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा बाल बाल बची यात्रियों की जान

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

रुद्रप्रयाग से हरिद्वार जाते समय देवप्रयाग थाना अंतर्गत कोडियाला के पास एक प्राइवेट बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को खाई में गिरने से बचाने के लिए पहाड़ी से टकरा दिया। इस दौरान बस सड़क पर पलट गई। गनीमत यह रही कि बस में सवार 30 यात्रियों में से किसी को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई। देवप्रयाग थाना प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि घायल ड्राइवर को उपचार के लिए ऋषिकेश अस्पताल भेजा गया है। जबकि सभी यात्रियों को सकुशल बस से बाहर निकाल कर दूसरे वाहन से गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। पूछताछ में ड्राइवर ने बस के ब्रेक फेल होने की जानकारी दी है। पुलिस अपने स्तर से भी मामले में जांच कर रही है।

Related posts

हादसा:यात्रियों से भरी रोडवेज बस खाई में पलटी, तीन दर्जन लोग थे सवार, कार बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

admin

उत्तरकाशी :आठ दिनों से सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों की कुशलता को लोग कर रहे हैं पूजा पाठ

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:तीन करोड़ उनतालीस लाख की लागत से होगा बड़कोट-पौंटीपुल व सुनाल्डी-डाण्डागांव मोटरमार्ग का डामरीकरण

admin

You cannot copy content of this page