Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

भारतीय सैन्य अकादमी में 377 जेंटलमैन कैडेट्स हुए पास आउट , वहीं देश को 288 युवा सैन्य अफसर मिले।

अमित नौटियाल देहरादून।
भारतीय सैन्य अकादमी में 377 जेंटलमैन कैडेट्स पास आउट हुए। वहीं देश को 288 युवा सैन्य अफसर मिले। वहीं भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड के बाद ये जाबांज भारतीय सेना के अभिन्न अंग बन गए।आईएमए की पासिंग आउट परेड की सलामी दक्षिणी पश्चिमी कमान के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह ने ली। वहीं मित्र राष्ट्र अफगानिस्तान के 43 कैडेट्स और आठ अलग-अलग मित्र देशों के 89 कैडेट्स पासिंग आउट परेड में शामिल हुए। आईएमए देहरादून देश विदेश की सेना को अब तक 64145 युवा अफसर दे चुका है। वहीं 89 युवा सैन्य अधिकारी आठ मित्र देशों अफगानिस्तान, भूटान, किर्गिस्तान, मालदीव, नेपाल, श्रीलंका, तजाकिस्तान और तंजानिया की सेना के अभिन्न अंग बने। वहीं अफगानिस्तान के 43 कैडेट्स का यह अंतिम बैच है। परेड में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के 50 और उत्तराखंड 33 के कैडेट्स पास आउट हुए। वहीं बिहार 28, हरियाणा 25, महाराष्ट्र 22, पंजाब 21, राजस्थान 20, दिल्ली 15, हिमाचल प्रदेश 13, केरल 9, मध्य प्रदेश 8, तेलंगाना 6,  जम्मू-कश्मीर 6, नेपाल- 6, बंगाल 5, तमिलनाडू 5, कर्नाटक 4,ओडिशा 2, आंध्र प्रदेश 2,  त्रिपुरा 2, अरुणाचल प्रदेश 1, असम- 1छत्तीसगढ़ 1, झारखंड 1, मणिपुर 1, सिक्किम के 1 कैडेट्स पास आउट हुए।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

बारिश के बीच यमुनोत्री-उत्तरकाशी हाईवे पर बड़ा हादसा, विशाल बोल्डर कार पर गिरा, बाल-बाल बची चार लोगों की जान… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

मुख्यमंत्री ने हर्षिल-मुखवा क्षेत्र का भ्रमण कर प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया और मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री के हर्षिल-मुखवा क्षेत्र में आगमन से उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को पंख लगेंगे..प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए हर्षिल-मुखवा क्षेत्र के साथ ही समूचा उत्तराखंड पूरी तरह से तैयार.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:महिला पुलिस जवानों ने एक बार फिर बढ़ाया उत्तराखंड मित्र पुलिस का मान, श्रद्धालु का नकदी से भरा पर्स खोजकर लौटाया

admin

You cannot copy content of this page