Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री में हॉट अटैक से दो श्रद्धालुओं की मौत, कपाट खुलने से अभी तक हुई 8 श्रद्धालुओं की हुई मौत,पढ़े पूरी खबर……

बड़कोट।

यमुनोत्री धाम में दर्शन को आ रहे दो श्रद्धालुओं की पैदल मार्ग में हॉट अटैक से मौत हो गयी । कपाट खुलने से लेकर शनिवार तक 8 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। मालूम हो कि शनिवार को देव श्रीकेदार जोशी पुत्र श्री केदार आर जोशी उम्र 39 वर्ष निवासी बी आर मार्ग मुलुंड मुंबई की भड़ेली गाड़ के पास और ईश्वर प्रसाद पुत्र नाथूराम साहू उम्र 65 वर्ष निवासी गढकोट पटेरिया सागर मध्यप्रदेश की भैरव मंदिर के पास हॉट अटैक से मौत हो गयी।3 मई से शनिवार तक यमुनोत्री धाम दर्शन को आये 8 श्रद्धालुओं की हॉट अटैक से मौत हो चुकी है। थाना प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि शनिवार को दो तीर्थयात्रियों की ह्रदय गति रुकने से मौत हुई है जिनका पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को परिजनों को सौंपने की कार्यवाही गतिमान है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त चालक सुरक्षित

Arvind Thapliyal

कर्णप्रयाग कालेज में नमामि गंगे के स्वच्छता पखवाड़े में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित, राहुल को मिला प्रथम स्थान… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

पुरोला विधायक ने किया क्षेत्र भ्रमण क्षेत्र की समस्याओं को बताया प्राथमिकता… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page