Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव क्राइम नैनीताल बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

एक और दर्दनाक हादसा:अब बोलेरो वाहन दुर्घटना में पांच की मौत, चालक की हालत गम्भीर

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

हादसा दर हादसा यह नियति बन गई है आजकल पहाड़ की सर्पीली सड़को की, एक सप्ताह के दौरान इन सड़कों ने दर्जनों लोगों की जान ले ली है।अब एक दर्दनाक हादसे की खबर कुमाऊ के नैनीताल जनपद से आई है यहाँ एक बोलेरो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमे सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के अधौड़ा मार्ग में आज शाम एक बोलेरो वाहन गहरी खाई में गिर गई जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी कार चालक बुरी तरह घायल है जिसे उपचार के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया।
शवों को खाई से निकालने के लिए रेस्क्यू चलाया गया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की सायं पतलोट से रीठा साहिब के लिये बुलोरो यात्रियों को लेकर रवाना हुई शाम करीब सात बजे अधोडा मार्ग के कोरा नामक स्थान पर बुलोरो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी दुर्घटना में वाहन के परखच्चे उड़ गये और इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जिसमें दो बच्चे,एक महिला व दो पुरुष शामिल है। दुर्घटना की सूचना पुलिस ने मौके पर जाकर रेस्क्यू कार्य किया।चालक की हालत गम्भीर बनी हुई है।

Related posts

जिला निर्वाचन अधिकारी और कप्तान ने सामान्य नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने दिये निर्देश और मतदान और मतगणना केन्द्रों का लिया जायजा…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बिजल्वणा की तत्परता से बची प्रसव पिडि़ता की जान हैली सेवा से पंहुचाया हायर सेंटर…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:यमुनोत्री यात्रा पर आए एक श्रद्धालु की मौत

admin

You cannot copy content of this page