Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव क्राइम देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

अपडेट डामटा बस दुर्घटना:-दोपहर दो बजे एयरफोर्स के विमान से मध्यप्रदेश भेजे जाएंगे सभी मृतकों के पार्थिव शरीर

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

कल देर शाम यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए दर्दनाक बस दुर्घटना में मृत मध्यप्रदेश के सभी यात्रियों के पार्थिव शरीर आज दोपहर दो बजे देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से एयरफोर्स के विमान से मध्यप्रदेश के खजुराहो एयरपोर्ट पर ले जाये जाएंगे।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देर रात को ही देहरादून पहुंच गए थे।उन्होंने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारण जानने का प्रयास किया।उनके अनुसार जो चालक ने बताया कि बस का स्टेरिंग फेल होने के कारण दुर्घटना हुई।राज्य के परिवहन मंत्री चन्दन राम दास ने भी दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया।
इससे पूर्व मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने मृतकों के सगे सम्बन्धियों से मुलाकात कर उनको ढांढस बंधाया।मध्यप्रदेश सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये, उत्तराखंड सरकार ने एक लाख रुपये व केंद्र सरकार ने दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।दुर्घटना में घायल चालक सहित चार लोगों का देहरादून में उपचार किया जा रहा है जिनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।जबकि परिचालक का शव नौगाँव अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।
दुर्घटना में घायल व मृतकों का विवरण निम्न है-
*डामटा बस दुर्घटना में घायलों का विवरण:-*
1- उदय सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी चखला थाना सिमरिया पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 63 वर्ष
2- हीरा सिंह पुत्र धर्मसिंह निवासी सहज निगाल्टी थाना गंगोलीहाट पिथौरागढ़ उम्र 45 वर्ष(चालक)
3- हकिराजा पुत्र उदय सिंह निवासी चखला थाना सिमरिया पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 60 वर्ष
4- राजकुमार पुत्र नामालूम उम्र 58 वर्ष।

*मृतकों का विवरण-*
1- अनिल कुंवर पत्नी जागेश्वर प्रसाद निवासी सिमरिया जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 50 वर्ष
2- मेनका कटेहा पत्नी लूले निवासी मोहन्द्रा जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 56 वर्ष
3- हरिबाई पत्नी हरिनारायण निवासी सांठा थाना सिमरिया पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 55 वर्ष
4- उमा देवी पत्नी दिनेश कुमार निवासी सांठा थाना सिमरिया पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 59 वर्ष
5- अवधेश पाण्डे निवासी पवई थाना पवई जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 62 वर्ष
6- राजकुमार निवासी पवई थाना पवई जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 85 वर्ष
7- रूप नारायण निवासी पवई थाना पवई जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 62 वर्ष
8- गीताबाई पत्नी राजीराम निवासी पवई थाना पवई जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 64 वर्ष
9- राजकुमार पुत्र मस्तराम निवासी ककरेटा थाना गनोट पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 39 वर्ष
10- शीला बाई पत्नी राम भरोसे निवासी पंडवन थाना अमानगंज पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 60 वर्ष
11- जनक कुंवर पुत्र मानसिंह निवासी विजिवर थाना छत्रपुर पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 50 वर्ष
12- जागेश्वर निवासी समरिया पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 60 वर्ष
13- बांके बिहारी निवासी मोहन्द्रा थाना मोहन्द्रा पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 70 वर्ष
14- रामसजी पत्नी बांके बिहारी निवासी मोहन्द्रा थाना मोहन्द्रा पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 54 वर्ष
15- सोमतरानी पत्नी गजराज सिंह निवासी कोनी थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 60 वर्ष
16- सरन सिंह पुत्र चन्दन सिंह निवासी कोनी थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 50 वर्ष
17- बद्री शर्मा निवासी कुंवरपुर थाना मोहन्द्रा पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 64 वर्ष
18- चन्द्रवली पत्नी बद्री प्रसाद निवासी कुंवरपुर थाना मोहन्द्रा पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 50 वर्ष
19- सरोज बाई पत्नी मेनका निवासी मोहन्द्रा पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 50 वर्ष
20- करन सिंह निवासी चखला थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 60 वर्ष
21- हरिनारायण दुबे निवासी साठा थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 61 वर्ष
22- शकुन्तला पत्नी अवधेश निवासी पवई थाना पवई पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 58 वर्ष
23- राम भरोसे निवासी पन्डोन थाना सुनवानी पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 60 वर्ष
24- दिनेश कुमार निवासी साठा थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 60 वर्ष
25- राजाराम पुत्र बुद्धि सिंह निवासी साठा थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 65 वर्ष
26- विक्रम बोरा पुत्र केशर सिंह बोरा निवासी पपगढ़ पो० नैनी जिला अल्मोडा उम्र 29 वर्ष (परिचालक )

Related posts

प्रधानमंत्री  के दौरे सम्बंधी व्यवस्थाओं का मुख्यमंत्री ने किया औचक निरीक्षण

admin

कांग्रेस में घमासान:-एआईसीसी की नामित सूची मे उत्तरकाशी की उपेक्षा पर पूर्व विधायक सजवाण ने जताई नाराजगी

admin

उत्तराखंड:यहां 12 जून को होगा नगर पालिका अध्यक्ष पद का उपचुनाव,14 को होगी मतगणना

admin

You cannot copy content of this page