Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देहरादून राजनीति राज्य उत्तराखंड

धार्मिक मुद्दे उछालकर तुष्टीकरण की राजनीति कर रही कांग्रेस:चौहान

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस धर्म स्थलों का मुद्दा बनाकर तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के बयांन पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि सामान अचार संहिता हो या अवैध निर्माण को हटाने की बात,कांग्रेस हर समय राजनीतिक नफा नुकसान पर उतर जाती हैं और इसके लिए वह तुष्टीकरण का खेल खेलती रही है। उन्होंने कहा कि राम के अस्तित्व को नकारने वाली कांग्रेस को हमेशा ही समुदाय विशेष की चिन्ता रहती हैं जबकि भाजपा सभी का साथ और सबका विकास वाले फार्मूले पर बात करती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार किसी समुदाय को चिन्हित कर कार्यवाही नहीं कर रही,बल्कि अवैध निर्माण को चिन्हित कर रही है। कांग्रेस को सामुदायिक वैमनष्यता को फैलाने के बजाय परस्पर सद्भाव की कोशिश करनी चाहिए। चौहान ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के बयांन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आर्य पूरे 5 साल भाजपा को हर मंच पर सैद्धांतिक, हर वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाले और अनुशासित पार्टी होने की बात कहते रहे। पार्टी ने भी आर्य को पूरा सम्मान दिया। लेकिन अब उनके लिए भाजपा बुरी पार्टी हो गई। उन्हें खुद तय करना चाहिए कि वह पहले सच बोल रहे थे या अब।
चौहान ने कहा कि कांग्रेस को चंपावत में जनता ने जो जवाब दिया वह उसके लिए मंथन करने के लिए है। कांग्रेस तमाम तरह के जातीय,धार्मिक विद्वेष फैलाकर राजनीति करने की कोशिश कर रही है और इससे उसे लगातार नुकसान हो रहा है। चंपावत में जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ऐतिहासिक जीत देते हुए कांग्रेस की ज़मानत जब्त कर उसे स्पस्ट संदेश दे दिया है। कांग्रेस अपने यहाँ चल रही गुटबाजी से ध्यान हटाने के लिये ऐसे शिगूफे छोड़ती रही है।

Related posts

खरशाली ख़ुशिमठ में यमुना मैय्या की शीतकालीन यात्रा पर पहुँचे जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने यात्रा का शुभारंभ करने के बाद वापसी आते समय यमदग्नि ऋषि की तपस्थली थान गाँव पहुँचे जहाँ पर उन्होंने मुनि महाराज व कल्पवृक्ष के दर्शन किये साथ ही यमदग्नि ऋषि मन्दिर के पास संस्कृत विद्यालय खोलने की घोषणा …. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

श्रीमदभागवत कथा के श्रवण करने से सारे कष्ट दूर होते हैं- आचार्य महादेव प्रसाद  

admin

एक शिक्षक ऐसा भी-कारगिल युद्ध और अब रिटायर के बाद 9 माह से सीमांत इंटर कालेज में अवैतनिक शिक्षा दे रहे हैं, पढ़े पूरी खबर….

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page