Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:कोषागार धन गबन की वांछित अभियुक्ता को पुलिस ने हरिद्वार से किया गिरफ्तार, विजिलेंस कोर्ट ने भेजा जेल

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

 

कोषागार से गबन के मामले में वांछित चल रही एक अभियुक्ता को जनपद पुलिस ने आज हरिद्वार से गिरफ्तार किया है।जिसे कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 7-1-2022 को थाना कोतवाली उत्तरकाशी में पंजीकृत
मुकदमा अपराध संख्या 1 / 22 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 एवं 13, (1)(a) भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 जिसमे अभियुक्तगणों द्वारा धोखाधड़ी से दस्तावेजों की कूट रचना कर कपट पूर्वक एवं बेईमानी के आशय से सदर कोषागार उत्तरकाशी का शासकीय धन का गबन के मामले में पुलिस ने आज अभियोग में वांछित अभियुक्ता वित्त नियंत्रक हिमानी स्नेही को स्थान लोक सेवा आयोग कालोनी कनखल हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया,अभियुक्ता को आज विजलेंस कोर्ट देहरादून में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मेंअनुज कुमार-क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी,एसआई प्रकाश राणा,कांस्टेबल नरेंद्र पुरी ,कांस्टेबल सुभाष सिंह ,कांस्टेबल राहुल घिल्डियाल ,महिला कॉन्स्टेबल सुनीता चौहान शामिल थे।

Related posts

पीएम मोदी का जनपद उत्तरकाशी में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन जुटा तैयारियों में डीएम ने लिया जायजा… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

बंदरों के आतंक से निजात के लिए पार्षद वीरेंद्र वालिया से लगाई गुहार.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :होटल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री का शॉल ओढक़र व स्मृति चिन्ह देकर किया स्वागत, मांगपत्र सौंपा

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page