Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:80 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

पुलिस ने 80 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ एक ब्यक्ति को गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थ व नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गत रात्रि में मनेरी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान स्थान गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग औंगी रोड बैण्ड के पास से विजय सिंह नेगी नाम के युवक को 80 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त युवक के विरुद्ध कोतवाली मनेरी पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान विजय सिंह नेगी पुत्र विक्रम सिंह नेगी निवासी ग्राम औंगी कोतवाली मनेरी उत्तरकाशी उम्र-28 वर्ष के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल दिनेश तोमर-कोतवाली मनेरी,नवीन कवि-कोतवाली मनेरी शामिल थे।

Related posts

अंकिता भंडारी हत्याकांड: दोषियों को फांसी व सीबीआई जांच की मांग, बड़कोट में कैंडल मार्च.. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित होगी आगामी 9,मई को लोक अदालत… पढ़ें समाचार।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :जन समस्याओं की सुनवाई को दूसरे व चौथे सोमवार को जिला मुख्यालय में होगा विशेष कार्यक्रम :डीएम

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page