Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:शादी का वाहन दुर्घटनाग्रस्त दो की मौत, दो घायल

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

देर रात को शादी से लौट रहे एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकी दो लोग घायल हो गए।जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसारआज देर रात को समय लगभग रात्रि 02:45 बजे बौन-पंजियाला मोटर मार्ग पर एक अशोका वाहन संख्या-UK- 10CA-1137 जो पंजियाला गांव शादी में गए थे वापस बौन आ रहे स्थान बीटेक कॉलेज के पास अनियंत्रित होकर रोड़ से लगभग 50 मीटर नीचे खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हुआ हैं। उक्त वाहन में 04 लोग सवार थे। जिसमे 02 लोगो की घटना स्थल पर मृत्यु हुई है। 02 लोग गम्भीर घायल हुये हैं। घायलों को 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में लाया गया हैं।
*मृतक का विवरण-*
*1-* अरविंद रावत पुत्र श्री ज्ञानेंद्र रावत, उम्र लगभग 30 वर्ष, ग्राम बौन, उत्तरकाशी।
*2-* राजवीर बिष्ट पुत्र श्री जयवीर बिष्ट, उम्र लगभग 31 वर्ष, ग्राम बोन, उत्तरकाशी।
*घायल का विवरण-*
*1-* राजाराम बिष्ट पुत्र स्व0 श्री दलवीर बिष्ट, उम्र लगभग 25 वर्ष, ग्राम बोन, उत्तरकाशी।
*2-* जितेंद्र सिंह पुत्र श्री जयेन्द्र सिंह, उम्र लगभग 32 वर्ष, ग्राम बोन, उत्तरकाशी।

108 एम्बुलेंस/पुलिस/SDRF/ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य किया।

Related posts

उत्तरकाशी:कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर जाकर जनता को बताएं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं::सौरभ थपलियाल

admin

चारधाम यात्रा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन का दावा चाक-चौबंद होंगे इंतजाम… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

बड़कोट में तहसील के साथ S.B.I.बैंक में शुरू हुआ मेरा आधार ,मेरी पहचान केंद्र का संचालन ,पढ़े पूरी खबर…….

admin

You cannot copy content of this page