Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देश विदेश बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

चारधाम यात्रा में यात्रियों की संख्या सीमित करने से भड़के लोग, प्रदर्शन के साथ मंत्री का पुतला दहन किया,पढ़े पूरी खबर…….

उत्तरकाशी।

चारधाम यात्रा में यात्रियों की संख्या सीमित करने के बाद होटल व्यवसाय से जुड़े लोग में आक्रोश है। जनपद उत्तरकाशी गंगा और यमुनाघाटी में होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों ने आज पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया और अपना आक्रोश जताया। यमुनोत्री धाम में तीर्थ पुरोहित, होटल व्यवसायी ने प्रदर्शन किया और बड़कोट नगर पालिका में यमुनाघाटी होटल एशोसिएशन ने जुड़े व्यवसायियों ने जुलूस प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को धामो में यात्रियों की लिमिटेशन हटाने की मांग की गई। इस दौरान होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि देश के कोने कोने से होटल की बुकिंग पहले ही फुल हो चुकी है ऐसे में जो यात्री धामो में दर्शन को निकलेगा उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जिससे गलत मैसेज पूरे भारत मे जाएगा। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों ने सीएम धामी से इस फैसले को बदलने की गुहार लगाई है। इस मौके पर विरोध जताने वालो में उत्तरकाशी में होटल एशोसिएशन अध्यक्ष शैलेन्द्र मटूड़ा, राजेन्द्र पंवार , महेश पंवार ,बड़कोट में होटल एशोसिएशन अध्यक्ष सोबन सिंह राणा,कर्म सिंह , अजय पाल राणा,श्याम सिंह चौहान, गौरव रमोला, नरेंद्र प्रताप सिंह, शिवा ,देवेंद्र रावत, संदीप ,गजेंद्र ,दिनेश लाल, रोहित , अनिल कुमार, गुरुदेव रावत सहित यमुनोत्री धाम में तीर्थ पुरोहित यमुनोत्री धाम से गिरीश उनियाल अनुज उनियाल , महाबीर पँवार माही अध्यक्ष यमुनोत्री व्यापार मंडल , मनोज चौहान, आलेन्द्र पँवार, प्रवेश उनियाल, धर्म सिंह चौहान इत्यादि समस्त व्यापारियों ने यमुनोत्री धाम से विरोध जताया ।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

जोशीमठ आपदा:2.85 करोड़ रूपये से अधिक की धनराशि 190 प्रभावित परिवारों को अन्तरिम राहत के तौर पर की गई वितरित 

admin

नौगांव बाजार में वाह‌नों का लंबा जाम और नाकाम ट्रेफिक पुलिस।

Arvind Thapliyal

आईटीआई बडकोट में हुआ नल – जल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page