Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राजनीति राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:बड़कोट में भाजपा महिला मोर्चा ने पोषण दिवस पर बच्चों को बांटा पौष्टिक आहार

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पोषण दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर बच्चों को पौष्टिक आहार वितरण किया।जिसके तहत बच्चों को फल, दूध, बिस्किट आदि दिए गए। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उत्तरकाशी की जिला अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा राणा ने बताया कि सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत भाजपा द्वारा पोषण अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है।जिस प्रकार स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है उसी तरह हमारे शरीर में प्रोटीन, विटामिन जैसे पोषक तत्वों का होना आवश्यक है।राणा ने कहा कि पोषण अभियान एक कार्यक्रम न होकर एक जनांदोलन है जिसमें सभीकी भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।भाजपा महिलाओं व बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए पोषण अभियान चलाकर जागरूकता सन्देश दे रही है।इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा राणा, जिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी रौन्टा, मण्डल अध्यक्ष रेखा राणा,ममता टम्टा, सरिता आदि मौजूद थे।

Related posts

आई टी बी पी के महानिदेशक ने की सीएम से भेंट, अर्धसैन्य बलों के आश्रितों को नौकरी देने के फैसले पर जताया आभार

Jp Bahuguna

भाजपा प्रत्याशी केदार सिंह रावत के पक्ष में बडकोट बाजार में समर्थकों ने किया रोड शो,देखे वीडियो में…….

admin

बड़कोट हिमालयन चिल्ड्रेन्स एकेडमी की दो बालिकाएं व एक बालक का खो-खो प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page