Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड शिक्षा

उत्तरकाशी:न्यू होली लाइफ इंटर कालेज बड़कोट में हुआ छात्र संसद का गठन,पारस सेनापति, साहिल मलिक उपसेनापति निर्वाचित

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
बड़कोट/उत्तरकाशी

 

न्यू होली लाइफ इंटर कालेज में विद्यालयी क्रियाकलापों की सक्रियता बढ़ाने हेतु छात्र संसद का गठन किया गया। छात्र संसद गठन में विधिवत निर्वाचन की प्रक्रिया के बाद पारस रावत को सेनापति और साहिल मलिक को उपसेनापति घोषित किया गया।


विद्यालय की व्यवस्थापिका गायत्री बहुगुणा ने बताया कि विद्यालय में लोकतंत्र की प्रक्रिया को प्रयोगात्मक तौर पर समझाने के लिए प्रतिवर्ष छात्र संसद का गठन किया जाता है जिसमे निर्वाचन की वही प्रक्रिया अपनायी जाती है जो कि सामान्य चुनावों में अपनायी जाती है जिसमे पीठासीन अधिकारी,मुख्य निर्वाचन अधिकारी ,मतगणना अधिकारी,ऑब्जर्वर आदि अद्यापको में से ही तैनात किए जाते है जीससे छात्र छात्रा नजदीकी से निर्वाचन की प्रक्रिया को समझ सके । अनुशासन विभाग में आरती,दिव्यांसी, विज्ञान विभाग में राजदीप,गौरी, स्वछता विभाग में ईशिता, सिध्दिधात्री, परीक्षा विभाग में हिमांशू,आँचल, वंदना विभाग में प्रतिष्ठा,आरती,सांस्कृतिक विभाग में नेहा,सामिया,खोयापाया विभाग में वंदिनी,अजीत खरियाल,पुस्तकालय में स्वाति,शौरभ,क्रीड़ा विभाग में साक्षी ,अंशुल,बागवानी विभाग में आयुषी,सामिया,चिकित्सा विभाग में रोशनी,आदित्य निर्वाचित घोषित किये गए । निर्वाचित छात्रों को विद्यालय के निर्वाचन अधिकारी मनोज जोशी द्वारा शपथ दिलाई गई ।

इस मौके पर निर्वाचित सभी छात्र- छात्राओं ने विद्यालय हित में होने वाले कार्यों में सहभागिता का वचन दिया। कार्यक्रम संचालन छात्र संघ प्रभारी अशोक डिमरी ने किया। इस अवसर पर बृजमोहन बिजल्वाण, दिनेश पंवार, राधेश्याम कोठारी,प्रबीन बहुगुणा, काजल, शीतल, दीपिका जयादा, रीना बधानी, मीनाक्षी सेमवाल,शिवानी,मीनाक्षी रावत , मौजूद रहे।

Related posts

ब्रेकिंग। गंगोत्री -गौमुख ट्रैक के पास बहे दो यात्रि खोजबीन और रेस्क्यू आपरेशन जारी… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :गंगा और हिमालय हमारी पहचान, मान और सम्मान का प्रतीक हैं :सुरेश चौहान

Jp Bahuguna

डीएम के शिकायत निवारण जनता मिलन कार्यक्रम में 21शिकायतें हुई दर्ज।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page