Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
चमोली बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

चमोली:-प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी ने ली अधिकारियों की बैठक

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
गोपेश्वर/चमोली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मई माह में प्रस्तावित केदारनाथ दौरे को लेकर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान मौसम खराब होने अथवा अन्य संभावित कारणों के चलते गौचर में हेलीकाप्टर लैडिंग की वैकल्पिक व्यवस्था के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाएं की जानी है। जिलाधिकारी ने गौचर में सेफहाउस, यातायात, सुरक्षा, सफाई, संचार, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
वहीं संभावित बद्रीनाथ दौरे को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को विशेषकर जलसंस्थान, जलनिगम, यूपीसीएल, आरटीओ, स्वास्थ्य, पुलिस व वन विभाग को पूरी तैयारी करने तथा पीडब्लूडी को साकेत चौराहे वाली सड़क व हैलीपैड की सड़क को 25 अप्रैल तक दुरस्थ करने के निर्देश दिए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, डीएफओ केदारनाथ आई.एस नेगी, अपर जिलाधिकारी हेमन्त वर्मा, मेजर आइना राणा, एसीएमओ उमा रावत, सीओ धन सिंह तोमर, ईओ बद्रीनाथ सुनील पुरोहित, सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

उत्तरकाशी:सांसद माला राज्यलक्ष्मी ने ली निगरानी समिति की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

admin

नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने दिखाया दमखम और नौगांव नगर पंचायत में यशवंत कुमार ने बनाया मुकाबला रोचक.. पढ़ें ।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी जिले में धूमधाम से मनाया गया लोकपर्व इगास बग्वाल… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page