Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पहले भूकंप उसके बाद आंधी तूफान का कहर, कार क्षतिग्रस्त , 3 घायल ,अस्पताल में भर्ती

उत्तरकाशी

जनपद की यमुनाघाटी जहां भूकंप की बजह से डोल उठी वही भारी आंधी तूफान से तहसील पुरोला के चंदेली के पास एक कार के ऊपर पेड़ गिरने के कारण उस पर सवार तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु 108 एंबुलेंस के माध्यम से पीएससी पुरोला लाया गया।

जबकि आंधी तूफान के नुकसान का आंकलन करने में प्रशासन जुटा हुआ है। और पूरी यमुनाघाटी अंधेरे में आ गयी है। आंधी तूफान से विधुत आपूर्ति ठप हो रखी है।

आपको बताते चले कि आज शनिवार को 4.52 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भुकम्प की तीव्रता 5.3 रियेक्टर आंकी गयी है। भुकम्प की बजह से दहशत में लोग आ रखे थे कि ठीक एक घण्टे के भीतर भारी आंधी तूफान ने यमुनाघाटी की विधुत आपूर्ति ठप कर दी। एक कार पर पेड़ गिरने से 3 लोग घायल हो गए।

यमुनाघाटी के अंधेरे में होंने की बजह से नुकसान का आंकलन लगाया जाना असम्भव हो रखा है।

उपजिलाधिकारी शालनी नेगी ने बताया कि भूकंप के झटके से नुकसान की कोई जानकारी नही है।जबकि आधी तूफान से हुए नुकसान की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी:जिलाधिकारी ने किया यमुनोत्री धाम यात्रा ब्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा निर्देश

admin

बारिश का कहर-पहाड़ी दरकने के बाल बाल बचे ग्रामीण,कई मकानों को खतरा,नेशनल हाईवे बन्द…पढ़े पूरी खबर

admin

निवेश के लिए मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से राज्यवासियों मे नई ऊर्जा का संचरण: महेंद्र भट्ट

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page