Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

हाय रे राशन : गरीब जनता के जीवन के साथ बड़ा खेल,लम्बे समय से खराब चावल की सफ्लाई ,हो दोषियों पर कार्यवाही..देखे वीडियो व पढ़े पूरी खबर…

 

सुनील थपलियाल

बड़कोट । यमुनाघाटी की गरीब जनता के जीवन के साथ बड़ा खेल खेला जा रहा है , खाद्य आपूर्ति विभाग गरीब ब निचले तपके के लिए आ रहा सरकारी गोदाम में चावल खराब व सड़ा गला हुआ परोसा जा रहा है । शिकायत मिलने पर बड़कोट उपजिलाधिकारी शालनी नेगी ने प्रभारी तहसीलदार के नेतृत्व में टीम गठित कर आपूर्ति विभाग के गोदाम पर छापा मारते हुए चार ट्रकों के सैम्पल लिये और ज्यादतर चावल के कट्टो पर पालिस लगा हुआ या सड़ा गला हुआ चावल नजर आया।
आपको बताते चले कि सीमान्त जनपद उत्तरकाशी के यमुनाघाटी में विकासनगर से सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानों के लिए राशन आता है और खाद्य आपूर्ति विभाग विकासनगर यमुनाघाटी की गरीब जनता के जीवन के साथ बड़ा खेल खेल रहा है। स्थानीय उपभोक्ता रोबिन वर्मा कहते है कि खाद्य आपूर्ति विभाग आम जनता के साथ बड़ा धोखा कर रही है सड़ा गला चावल पब्लिक को दिया जा रहा है । गल्ला विक्रेता विकासनगर से ही सड़ा चावल आने की बात करते है और जबरन ग्रामीणों को सड़ा हुआ या रिजेक्ट चावल परोसा जा रहा है । जिससे कई लोग बीमारी की चपेट में आ जा रहे है।उन्होने कहा कि सड़ा चावल मील से खरीदने वाले अधिकारी व कर्मचारी के खिलाप कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। सामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज जय हो ग्रुप के संयोजक सुनील थपलियाल ने भी इस मामले का संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी बड़कोट से सड़ा गला चावल जनता को परोसने वाले जिम्मेदार अधिकारी पर मुकदमा दर्ज करने की मांग है।उन्होंने कहा कि खराब राशन की शिकायत काफी लंबे समय से मिल रही है। आपूर्ति विभाग का गरीब जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जाना सही नही। दोषियों पर कार्यवाही प्रभारी तहसीलदार धनीराम डंगवाल ने बताया कि शिकायत सही पाई गयी है , गोदाम के पास लगे चार बड़े ट्रकों में रखे चावल के कट्टो को देखा गया जिसमें सड़ा गला /खराब चावल कट्टो में भरा हुआ था ,सभी गाड़ियों से सैम्पलिंग की गयी है और घटिया चावल की रिपोर्ट उपजिलाधिकारी महोदय को सौंपी जायेगी। उपजिलाधिकारी शालनी नेगी बताया कि सरकारी गोदाम पर घटिया चावल की शिकायत मिलने पर तत्काल प्रभारी तहसीलदार को जांच सौंप दी गई थी सभी ट्रकों से सैंपल निकाल लिये हैं ,विभागीय अधिकारी व फ़ूड स्पेक्टर ईस मामले की हर पहलू की जांच करेंगे और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

बड़कोट पंपिंग योजना वितिय स्वीकृति के लिये 14वें दिन अनशन जारी… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

देश व दुनिया में उपलब्ध श्रेष्ठतम विशेषज्ञों का लाभ उठाकर सुरंग में फंसे लोगोें को निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे:गडकरी

Jp Bahuguna

सफलता के गुर सिखा रहे हैं जयदेव सिंह शाह

admin

You cannot copy content of this page