Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव पौड़ी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

नियमित टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकत्री कुमकुम शर्मा, सुमनलता व ए.एन.एम. सुधा ग्वाडी को किया गया सम्मानित

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
पौड़ी गढ़वाल

स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में आज विकासखंड स्तर पर समस्त चिकित्सा इकाईयो में राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस मनाया गया। पी.एच.सी.लक्ष्मण झूला यमकेश्वर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार ने पोलियो एवं नियमित टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकत्रियों में कुमकुम शर्मा, सुमनलता व ए.एन.एम. सुधा ग्वाडी को प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आयोजित कार्यक्रम के तहत जनपद के समस्त विकासखंड स्तर पर चिन्हित 30 आशा कार्यकत्री व 15 ए.एन.एम. सहित कुल 45 कर्मियों को टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। इस दौरान कोविड से सुरक्षा हेतु 12 से 14 आयु वर्ग के लाभार्थियों का कोविड टीकाकरण का शुभारम्भ भी किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में कोविड टीकाकरण हेतु 12 से 14 आयु वर्ग के 21856 लाभार्थियों का लक्ष्य रखा गया है। जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं चिकित्सा इकाइयों में शिविर आयोजित कर किशोरों का टीकाकरण किया जाएगा। कहा कि किशोरों के टीकाकरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं, किशोरों के टीकाकरण के लिए कोर्बे-वैक्स वैक्सीन की डोज जनपद को प्राप्त हो चुकी हैं तथा वेक्सीनेशन डोज को ब्लाक स्तर पर भेजी जा रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पहला टीका लगा चुके किशोरों को वैक्सीन की दूसरी डोज 28 दिन बाद लगाई जाएगी।
इस अवसर पर डॉ रश्मि बिष्ट,डॉ राजीव कुमार, सहित आशा कार्यकत्री ,एएनएम तथा अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

व्यापार मंडल बड़कोट ने सुविधाओं को लेकर प्रशासन और नगर पालिका के सामने रखा प्रस्ताव हुई महत्वपूर्ण बैठक।

Arvind Thapliyal

अमित सेमवाल उत्तरकाशी व गौरव गुसाईं बने भाजयुमो के जिलाध्यक्ष

admin

यमुनोत्री पैदल मार्ग और नगर पालिका बड़कोट में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित : डीएम

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page