Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव धर्म राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:निशुल्क बनेंगे यमुनाघाटी के ब्यापारियों के खाद्य बिक्री लाइसेंस

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

उत्तरकाशी जनपद की यमुनाघाटी में इस समय ब्यापारियों के खाध्य बिक्री लाइसेंस निशुल्क बनाये जाएंगे ।प्रांतीय उधोग ब्यापार प्रतिनिधि मंडल यमुनाघाटी के प्रयासों व आग्रह पर यह कार्य किया जा रहा है।
प्रांतीय उधोग ब्यापार प्रतिनिधि मंडल यमुनाघाटी के जिलाध्यक्ष कबूल सिंह पंवार व जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह रावत के द्वारा यहाँ जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में उक्त आशय की जानकारी देते हुए कहा गया है कि प्रतिनिधि मंडल के आग्रह व प्रयास से जिला खाद्य सरक्षा अधिकारी अश्विनी कुमार ने ब्यापारी हित के मध्यनजर यमुनाघाटी के बड़कोट, नौगांव, पुरोला, मोरी,नैटवाड़, सांकरी, आराकोट, बर्निगाड़,सारिगाड़,डामटा,हनुमानचट्टी, स्याना चट्टी, जानकी चट्टी, कुथनौर,खरादी,राना चट्टी, गडोली, पुजेली, कूड़पुल, राजगढ़ी ,गूंदियाटगांव, खरसाडी आदि बाजारों-कस्बों में ब्यापार करने वाले ब्यापारियों के लाइसेंस निशुल्क बनाये जाने का निर्णय लिया है।लाइसेंस बनाने के लिए 06 मार्च को पुरोला में शिविर का आयोजन किया गया है।जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री ने यमुनाघाटी के ब्यापारियों से अपील की है कि जिनके अभी तक ब्यापार करने का लाइसेंस नहीं बना है या प्रोसेसिंग में है वे सभी 06 मार्च को पुरोला के शिविर में उपस्थित होकर अपना लाइसेंस निशुल्क बनवाएं।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी 

admin

स्यालना गांव में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ विराम, सुदामा और कन्हैया के जैसे हो मित्रता: शिवप्रसाद नौटियाल 

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :पंद्रह अगस्त तक जिले भर में रोपित होंगे विभिन प्रजाति के दस लाख पौधे :जिलाधिकारी

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page