Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

उत्तरकाशी:जिलाधिकारी ने किया उद्यान विभाग द्वारा स्थापित टिशु कल्चर लैब में विभिन्न प्रजाति के पौधों का निरीक्षण

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शनिवार को नेताला में उद्यान विभाग द्वारा स्थापित टीशू कल्चर लैब (पादप संवर्द्धन प्रयोगशाला) में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का निरीक्षण कर प्रयोगशाला में स्थित व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।

जिलाधिकारी ने मुख्य उद्यान अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि टीशू कल्चर लैब में विभिन्न प्रजातियों यथा फूल,फल एंव किसानों की मांग के अनुसार उन्नत प्रजाति के पौधों को तैयार किये जाए ।ताकि किसानों को उन्नत किस्म की पौध मिल सकें। टिश्यू कल्चर लैब से जहां किसानों को उन्नत किस्म की पौध मिलेगी वहीं किसानों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी l जिलाधिकारी ने टिश्यू कल्चर लैब में परिपक्व पौधों के उत्पादन में विशेष तौर पर बेहतर प्रयास करने के निर्देश मुख्य उद्यान अधिकारी को दिए। उन्होंने टिशू कल्चर प्लांट संरचना के पोषक तत्व पौधों की कोशिकाओं ऊतकों या अंगों को बनाए रखने या विकसित करने के लिए उपयोग की जाने वाली तकनीकों का इस्तेमाल सही रूप से करने को कहा। ताकि किसानों को उन्नत किस्म की पौध उपलब्ध हो सके l साथ ही जिलाधिकारी ने लैब में चल रहें कार्यो की भी समीक्षा की।

इस दौरान मुख्य उद्यान अधिकारी द्वारा लैब में सेब एंव कीवी के उत्पादित हो रहे रूट – स्टॉक के पौधों की प्रगति से अवगत कराया गया । उन्होंने बताया कि कीवी के ऐसे रूट – स्टॉक की पौध तैयार की जा रही है जो रोगमुक्त होगें। तथा कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में उत्पादित होने वाली सेब की प्रजातियों को तैयार किया जा रहा है। साथ ही कीवी की हेवार्ड , एलीसन , ब्रुनो आदि प्रजाति एंव सेब की एम -7 रूट स्टॉक की पौध भी तैयार की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ रजनीश सिंह,सहायक जिला उद्यान अधिकारी एनके सिंह, लैब प्रभारी श्रीपाल सिंह उपस्थित रहे।

Related posts

यमुनोत्री धाम में निर्माण कार्यों पर उठे सवाल यमुनोत्री धाम में अव्यवस्थाओं पर आस्था पड़ रही है भारी जान जोखिम में डालकर श्रद्धालु लगा रहे हैं डुबकी….पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया कोविड वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ

admin

खरशाली में स्वर कोकिला रेशमा शाह सहित आधा दर्जन कलाकरों के गीतों में झूमे संस्कृति प्रेमी,पढ़े पूरी खबर

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page