Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव क्राइम टिहरी राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

अबैध मादक पदार्थों के तस्करों पर कसती नकेल:-800 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
टिहरी गढ़वाल

जनपद पुलिस ने अबैध चरस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नवनीत सिंह भुल्लर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के दिशा-निर्देशन में अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम व धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत टिहरी पुलिस को अवैध चरस के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
सोमवार देर सांय थाना मुनिकीरेती पुलिस तथा स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) टिहरी गढ़वाल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान ढालवाला मुनीकीरेती के पास से अभियुक्त विपुल चौहान पुत्र राजीव चौहान निवासी कटापत्थर थाना विकासनगर जनपद देहरादून को 800 ग्राम अवैध चरस (कीमत लगभग ₹ 80,000/-) के साथ गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के बाद अभियुक्त को आज न्यायालय पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में
रितेश शाह प्रभारी निरीक्षक थाना मुनिकीरेती,उपनिरीक्षक सचिन पुंडीर प्रभारी चौकी ढालवाला थाना मुनिकीरेती,
कांस्टेबल विकास सैनी (SOG),गिरीश सिंह थाना मुनिकीरेती शामिल थे।

Related posts

उत्तरकाशी:बौखनाग,भगवती के सानिध्य में पूर्व विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया गंगनानी मेले(कुण्ड की जातर) का शुभारंभ

admin

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों ने दिलाई भाजपा को प्रचंड जीत: महाराज

admin

उत्तरकाशी:कोविड वैक्सिनेशन महाअभियान का तीसरा चरण आज,18 मोबाइल टीमें भी क्षेत्र में करेंगी वैक्सिनेशन

admin

You cannot copy content of this page