सुरेश चंद रमोला
ब्रह्मखाल उतरकाशी
विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस प्रत्याशी दीपक विजल्वाण ने यमुनोत्री विधानसभा के भंडारस्यू क्षेत्र मे घर घर और गांव गांव जाकर अपना प्रचार प्रसार तेज कर दिया और उन्होंने कांग्रेश के पक्ष मे अधिक से अधिक प्रतिशत मे मतदान करने की अपील की। दीपक विजल्वाण ने ग्यूनोटी, वाण, सिलक्यारा , सौंद , ठिकरा, बुठियारा, गंवानाग, जेमर , मंजगांव आदि गांवो मे डोर टु डोर कैम्पेनिंग कर ब्रह्मखाल बाजार रैली भी निकाली। इस दौरान उन्होने कहा कि यमुनोत्री मे जनता का मन बन गया है कि वे हाथ का साथ मजबूत करेगे और प्रदेश मे सता परिवर्तन कर खोखली डबल इंजन की सरकार को सता से बेदखल करेगे। उन्होने कहा कि हम आश्वस्त है कि कांग्रेस यमुनोत्री मे बडे अंतर से जीत रही है और पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। इस दौरान उनके साथ अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल, हाल ही मे भाजपा से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किये पूर्व राज्य मंत्री जगवीर भंडारी, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कैंतुरा, शशी कुंमाई आदि कई वरिष्ठ कांग्रेसी भी उपस्थित रहे।
टीम यमुनोत्री Express

