Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
टिहरी बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

डॉ वीरेंद्र सिंह रावत बने कांग्रेस के प्रदेश महासचिव

डॉ वीरेंद्र सिंह रावत बने कांग्रेस के प्रदेश महासचिव

कांग्रेसियों में खुशी की लहर

देहरादून (अमित नौटियाल)- चुनाव सरगर्मियां तेज है l वहीं राष्ट्रीय दलों के असंतुष्ट नेताओं को पार्टी संगठन जिम्मेदारी देकर डैमेज कंट्रोल को सही करने में लगी है । वहीं आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेसी नेता डॉ वीरेंद्र सिंह रावत को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें प्रदेश महासचिव कांग्रेस नियुक्त किया है। इससे कांग्रेसियों में खुशी की लहर है । कांग्रेस के नवनियुक्त महासचिव डॉ विरेंद्र सिंह रावत ने केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का आभार जताते हुए कहा कि मुझे जो यह जिम्मेदारी दी गई है मैं इसका बखूबी से निर्वहन करूँगा ।

इसके साथ संगठन को मजबूत करने का काम करूंगा । साथ ही उन्होंने कहा कि समूचे प्रदेश में कांग्रेस की लहर है। उत्तराखंड की जनता अब जागरूक हो चुकी है और 2022 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। डॉ वीरेंद्र सिंह रावत को प्रदेश महासचिव नियुक्त होने पर कांग्रेस नेता जोत सिंह बिष्ट, प्रदेश महासचिव जोत सिंह रावत, अखिलेश उनियाल, नैनबाग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कवि, वर्तमान अध्यक्ष दर्शन लाल नौटियाल, थत्यूड ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, गंभीर सिंह रावत, लोकेंद्र दत्त उनियाल, मनोज गौड़ सहित कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी। साथ ही आपको बताते चलें कि डॉ वीरेंद्र सिंह रावत धनोल्टी विधानसभा से टिकट की मांग कर रहे थे, हालांकि कांग्रेस ने जोत सिंह बिष्ट को अपना प्रत्याशी बनाया है।

टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल, होमगार्ड के लिए की कई घोषणाएं

admin

उत्तरकाशी:अगोड़ा में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन,23 शिकायतें हुई दर्ज

admin

पेंशन के लिए दर-दर भटकता रहा कर्मचारी, शासनादेशों की अनदेखी का आरोप,सीएम से गुहार—डीएम बोले, “जांच कर होगा निस्तारण

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page