Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम टिहरी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

दर्दनाक हादसा:ट्रक दुर्घटना में दो की मौत ,आधा दर्जन घायल

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देवप्रयाग

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर जा रहा एक ट्रक तीनधारा के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, घटना बृहस्पतिवार सुबह की है। ट्रक दुर्घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन को दी।पुलिस ने तत्काल घटना स्थल पर जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन किया।

ट्रक में नौ लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मृत्यु हो गई है, तीन गंभीर घायलों को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग में भेजा गया है, रेस्क्यू टीम घायलों को निकालने में लगी हुई है, ट्रक में सवार सभी लोग नजीबाबाद के बताये जा रहे हैं। दुर्घटना में घायल सभी लोगों को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग में भर्ती कराया गया है।

Related posts

उत्तरकाशी बेकिंग:टेम्पो व बाइक की भिड़ंत में एक की मौत

admin

उत्तरांचल प्रेस क्लब के  अजय राणा बने अध्यक्ष, विकास गुसाईं महामंत्री

admin

पुलिस कर्मी बने देवदूत, तेज लहरों के बीच फंसे बुजुर्ग को नदी में बहने से बचाया

admin

You cannot copy content of this page