Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

नगर में रैली निकालकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मांगे वोट ,गंगा जली भेंट कर दिया आशीर्वाद…..

उत्तरकाशी।

यमुनोत्री विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विधायक केदार सिंह रावत के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़कोट नगर में रैली निकालकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगे। इस मौके भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में इंडोर चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया, जनसभा का आरंभ भाजपा के प्रचार सॉन्ग से शुरू हुआ। जिसके बाद उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी केदार सिंह रावत के समर्थन में मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा है कि केदार सिंह रावत ने क्षेत्र के विकास के लिए सबसे अधिक काम किया है तथा उनके कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं।
इंडोर चुनावी जनसभा कार्यक्रम में मंगलवार को केदार सिंह रावत ने अपने समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सागर एंथम सांग को भी लॉन्च किया। भाजपा के यमुनोत्री विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र गैरोला ने बताया कि प्रदेश की 70 विधानसभाओ में सागर एंथम को लॉन्च किया गया है और आज यमुनोत्री विधानसभा के बड़कोट से भी इसे लॉन्च किया गया ।
इस अवसर पर गंगोत्री के तीर्थ पुरोहित रविंद्र सेमवाल ने स्वस्तिवाचन करके गंगाजली पार्टी प्रत्याशी केदार सिंह रावत को भेंट कर आशीर्वाद दिया।
जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पार्टी प्रत्याशी विधायक केदार सिंह रावत ने कहा है कि वह विकास के नाम पर क्षेत्र की जनता से वोट मांग रहे हैं और क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद उनके साथ है। उन्होंने उपस्थित सभी समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक मतदान कर उन्हें अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने की अपील की । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, स्वराज विद्वान, सुलोचना गौड़, महिला मोर्चा की अध्यक्ष कृष्णा राणा, प्रकाश असवाल, राजाराम जगूड़ी, सरत चौहान, जयबीर जयाड़ा, रमेश रावत, मुकेश टम्टा, आदित्य रावत, मनमोहनसिंह,  अतोल सिंह रावत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

ब्रेकिंग। जनपद उत्तरकाशी से 11पोलिगं पार्टियां रवाना.. पढ़ें

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:- बड़कोट में भूकंप के झटके , दहशत में लोग….

admin

ब्रह्मखाल मे कबाडी के गोदाम पर लगी आग तीन बाइक सहित कबाड़ जलकर राख।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page