Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देहरादून राजनीति राज्य उत्तराखंड

वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री ज्योति रौतेला उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

 

अमित नौटियाल
देहरादून

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा श्रीमती ज्योति रौतेला को उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।श्रीमती रौतेला लैंसडाउन सीट से पहले विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है तथा इस समय भी टिकट की प्रबल दावेदार थी।लेकिन हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं रावत के कांग्रेस में आने के कारण उनका टिकट कट गया है।जिससे कांग्रेस ने डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश के तहत उनको यह जिम्मेदारी सौंपी है।सरिता आर्य के कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में चले जाने के कारण महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी खाली चल रही थी।

जबकि श्रीमती कमलेश रमन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा श्रीमती अलका पाल, श्रीमती आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा व श्रीमती भागीरथी बिष्ट को महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Related posts

धूमधाम से मनाया गया ब्रह्मखाल में लिविंग स्टोन स्कूल का 16वां वार्षिकोत्सव , अध्यक्ष जिला पंचायत सहित गणमान्य रहे मौजूद।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:वाहन दुर्घटना में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल, शादी से बड़कोट लौट रहा था वाहन

admin

जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन योजना के कार्यो की प्रगति की ली समीक्षा बैठक और निर्माणाधीन योजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने तथा पूर्ण हो चुकी सभी योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण संपन्न कराने के निर्देश दिए…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page