Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:अपहरण के मामले में पुलिस ने किया एक अभियुक्त गिरफ्तार,अपह्रता को भी किया बरामद

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

जनपद की मोरी थाना पुलिस ने अपहरण के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 जनवरी को एक व्यक्ति द्वारा थाना मोरी पर आकर रामपाल पुत्र अज्ञात के खिलाफ अपनी नाबालिग भांजी को भगाकर ले जाने के सम्बन्ध में एक लिखित तहरीर दी गई, जिस पर थाना मोरी में रामपाल उपरोक्त के विरुद्ध 363 भादवि के तहत अपहरण का मुकदमा पंजीकृत किया गया। उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार मामले की विवेचना म0उ0नि0 दीपशिखा के सुपुर्द कर अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं अपह्रता की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित की गई, टीम के द्वारा कल मामले से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया साथ ही अपह्रता को भी बरामद किया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर अभियोग में धारा 376(N) भादवि व 5(ठ)/6 पोक्सो अधिनियम की बढोतरी की गई है,अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में
महिला उपनिरीक्षक दीपशिखा-थाना मोरी,कांस्टेबल दीपिका-थाना मोरी,शूरवीर सिंह- थाना मोरी,हो0गा0 अनिल-थाना मोरी शामिल थे।

Related posts

उत्तरकाशी :पुलिस ने किया धोखाधडी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार

admin

स्यानाचट्टी झील-यमुना मैय्या थी नाराज,कुपडा शेषनाग महाराज की कही बात निकली सत्य, पढ़े पूरी खबर…

Team Yamunotri Express

समस्या । नगर पालिका बड़कोट में लड़खड़ाती पेयजल व्यवस्था और अधिकारी नेता चुनाव में… पढ़ें

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page