Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
COVID-19 अपडेट उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड

प्रशासन, पुलिस एवं आईटीबीपी के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च

बड़कोट। विधानसभा सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को बड़कोट नगर क्षेत्र में प्रशासन पुलिस एवं आईटीबीपी के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला।
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक पीके राय के निर्देशन में विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 को शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से प्रशासन, पुलिस , फायर, आईटीबीपी व होम गार्ड द्वारा बड़कोट नगर में फ्लैग मार्च निकला गया, जिसमे जवानों द्वारा स्थानीय नागरिकों को चुनाव के दृष्टिगत शासन द्वारा प्रदेशभर में लागू आदर्श आचार संहिता का पालन करने तथा निर्वाध, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण चुनाव में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग तथा अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई। साथ ही आमजन को कोविड अनुरुप व्यवहारों मास्क, सामाजिक दूरी, नियमित साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में जागरुक किया गया।
फ्लैग मार्च में बड़कोट उप जिलाधिकारी सालिनी नेगी, क्षेत्राधिकारी सुरेन्द्र सिंह भंडारी, प्रभारी निरीक्षक गजेन्द्र दत्त बहुगुणा , तहसीलदार चमन सिंह,फायर ऑफिसर सूरत सिंह चौहान सहित पुलिस, फायर, आईटीबीपी, होम गार्ड्स के जवान शामिल रहे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तराखंड में सुशासन दिवस पर 24 से 29 मार्च तक मनाया जायेगा सप्ताह… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:अपराधियों की कसी जाएगी नकेल:अजय सिंह

admin

उत्तरकाशी:विजय दिव्यांग पब्लिक स्कूल के मुख्य मार्ग की दीवार ढहने से छात्रों को परेशानी

admin

You cannot copy content of this page