Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
COVID-19 अपडेट देश विदेश बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू ,उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान,10 मार्च को नतीजा आयेगा..पढ़े पूरी खबर………

दिल्ली ।

भारत निर्वाचन आयोग ने 5 राज्यों में होने जा रहे चुनावों की तिथि घोषित कर दी हैं। सभी राज्यों में 7 चरणों में चुनाव होंगे। उत्तराखंड में दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होंगे जबकि उत्तरप्रदेश में -7 चरण में होंगे चुनाव।
उत्तराखंड में 14 फरवरी को होंगे चुनाव। गोवा में 14 फरवरी , पंजाब में 14 फरवरी, मणिपुर में 27 फरवरी एवं 3 मार्च को विधानसभा चुनाव होंगे।
10 मार्च को मतगणना (काउंटिंग) होकर परिणाम सामने आएंगे।
यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लग गई है, मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू कर दी है। यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर निर्वाचन विभाग की तैयारियां पूरी हैं, मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी में चुनाव होंगे, और पांच राज्यों के साथ उत्तराखंड के चुनाव परिणाम मार्च को आएंगे, जिसको लेकर निर्वाचन विभाग सारी तैयारी कर ली है। कोविड-19 के बीच में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग पूरी तरह से सतर्कता बरत रहा है।

दिल्ली के विज्ञान भवन मैं मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कार्यक्रम की घोषणा करते हुए साफ तौर पर कहा कि 4 राज्यो की मार्च में सरकार का कार्यकाल पूरा होना है वही 1 का मई में होने जा रहा है।

कोरोना के हालातों को देखते हुए आयोग ने साफ तौर पर कहा कि इस बार हम तमाम ऐसे प्रयोग करेंगे जिससे सही तरीके से चुनाव हो सके उन्होंने माना चुनाव वो भी कोरोना में सुरक्षित कराना चुनौतीपूर्ण है लेकिन कोरोनावायरस क्षेत्र चुनाव कराना हमारी जिम्मेदारी है 18.35 करोड़ वोटर इस बार वोट देंगे , 8.55 करोड़ से ज्यादा महिलाए वोट देंगी

टीम यमुनोत्री Express

 

 

 

Related posts

ब्रह्मखाल में निर्दलीय उम्मीदवार का कार्यालय खुला, भाजपा, कांग्रेस छोड़ बाबी के साथ आये लोग।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:मेले में भीड़-भाड़ इक्कट्ठा कर कोविड़-19 नियमों का उलन्घन करने पर पुलिस द्वारा 05 व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

admin

एस एस पी ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों का जायजा लेकर दिये दिशा निर्देश

admin

You cannot copy content of this page