Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
टिहरी धर्म राज्य उत्तराखंड

राजकीय महाविद्यालय नैनबाग के छात्रों ने मतदाताओं को रैली के माध्यम से किया जागरूक

 

राजकीय महाविद्यालय नैनबाग के छात्रों ने मतदाताओं को रैली के माध्यम से किया जागरूक

महाविद्यालय की प्राचार्या ने निर्वाचन प्रणाली में अपने मताधिकार का शत प्रतिशत योगदान देने के लिए किया प्रेरित 

 

नैनबाग – आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद में संचालित किये जा रहे स्वीप कार्यक्रमों के तहत मतदाता जागरूकता रैली के तहत राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार के दिशा निर्देशन में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया। मतदाता जागरूकता रैली में छात्र/ छात्राओं ने जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो गई है। उनका मतदाता पहचान पत्र बनवाने, मतदाताओं को वोट डालने, अपने मताधिकार का प्रयोग करने, किसी लालच और प्रलोभन में न आने तथा विभिन्न स्लोगन के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अर्चना गौतम ने छात्र /छात्राओं को देश के लोकतांत्रिक विकास के लिए युवाओं को निर्वाचन प्रणाली में अपने मताधिकार का शत प्रतिशत योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ मनोज कुमार, डॉ ब्रीश कुमार, डॉ दिनेश चंद्र, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में अनिल सिंह नेगी, रोशन सिंह रावत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गोविंद, छात्र नेता अर्जुन कैंतुरा, नीलम चौहान, काजल तोमर, ऋषिका, आरती, पुनीत, सूरज, संध्या रावत, अंचल, निकिता, दीपिका, अमीषा, मानसी, कमीशा, शीतल चौहान, साक्षी, आशीष भंडारी, आदेश भंडारी, अमृता रावत, सिमरन, प्रियंका रावत, सुषमा, किरन,अंकिता, सलोनी बिष्ट, मोनिका पंवार, संदीप, मंजीत, सोनिका, अंजली, कोमल, सुनैना, अंशिका, स्वाति, आरती, तनुजा, आदेश भंडारी आदि छात्रों ने प्रतिभाग किया।

 

टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

Related posts

पीएम आवास योजना को लेकर समाजसेवी महावीर पंवार माही ने डीएम को सौंपा ज्ञापन अब सीडीओ को दिये निर्देश.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

रैणी व तपोवन आपदा पर राज्य तथा केंद्र सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस

admin

उत्तरकाशी :बीडीसी मोरी की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने उठाये जनसरोकार से जुड़े  मुद्दे

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page