Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कोरोना का भय…33 दिनों से चली आ रही भूख हड़ताल स्थगित , पृथक यमुनोत्री जनपद की मांग….पढ़े पूरी खबर……

बड़कोट।
पृथक घोषित यमुनोत्री जनपद की मांग को लेकर संघर्ष समिति ने कोरोना का तीसरा वैरेंट के आने व बढ़ते मामलों को देखते हुए 33 दिनों से चला आ रहा अनिश्चित कालीन आमरण अनशन स्थगित कर दिया है। उपजिलाधिकारी शालनी नेगी ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर भूख हड़ताल को समाप्त करवाया।
मालूम हो की 15 अगस्त 2011 को तात्कालिक मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने चार पृथक जनपद यमुनोत्री, कोटद्वार, डीडीहाट, रानीखेत की घोषणा की थी ,एक दशक बीतने के बाद भी सरकारों ने पृथक जनपद अस्तित्व में नही लाए। जिससे नाराज ग्रामीणों ने कई बार आंदोलन किए लेकिन सरकार ने पृथक घोषित जनपदों को अस्तित्व में लाने की जहमत नहीं उठाई । चार पृथक घोषित जनपद संघर्ष समिति के अध्यक्ष अब्बल चंद कुमांई ने कहा की उपजिलाधिकारी के पत्र पर कोरोना का तीसरा वैरियंट के आने से चल रहा आंदोलन स्थगित किए जाने का आग्रह किया गया और देश में बढ़ते मामलों को देखते हुए 33 दिनों से चला आ रहा पृथक घोषित यमुनोत्री जनपद की मांग को लेकर चल रहे भूख हड़ताल कार्यक्रम को स्थगित किया जाता है। और सरकार से चारो जनपदों को अस्तित्व में लाए जाने की मांग की जाती है । इधर उप जिलाधिकारी शालनी नेगी ने बताया की देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए और तीसरा वैरियंट के आने को देखते हुए आंदोलनकारियों से भूख हड़ताल समाप्त किए जाने का आग्रह किया गया था। सभी बुजुर्गो ने इसमें अपनी सहमति दी । उन्होंने सभी आंदोलनकारियों का आभार जताया।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी :मुख्यमंत्री द्वारा शानदार सलामी व बेहतरीन टर्नआउट के लिये सलामी गार्द को किया गया पुरष्कृत

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी :गंगा घाटी में फलीभूत हो रहे हैं लाल धान (चरधान )उत्पादन के प्रयास, अस्सी रूपये से लेकर सौ रूपये प्रति किलो बिक रहा है लाला धान

Jp Bahuguna

*अवैध अफीम/चरस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार,1.4 किग्रा अवैध चरस व 764 ग्राम अफीम बरामद *

admin

You cannot copy content of this page