Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:एक किलो नौ सौ ग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

 

जय प्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

जनपद की बड़कोट थाना पुलिस ने एक ब्यक्ति को अबैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है।मणिकांत मिश्रा पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी का अवैध नशे के सौदागरों के प्रति सख्त रुख लगातार जारी है, एस0पी0 के दिशा-निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों की लगातार निगरानी करते हुये उनकी धऱ-पकड की कार्यवाही की जा रही है।
उत्तरकाशी पुलिस द्वारा नशा मुक्त उत्तरकाशी” अभियान के तहत अनुज क्षेत्राधिकारी बडकोट के पर्यवेक्षण एवं अजय सिंह प्रभारी निरीक्षक बडकोट के देखरेख में अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु बडकोट पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम तैयार की गई। उक्त पुलिस टीम द्वारा लगातार अभियुक्त की निगरानी करते हुये गहन सुरागरसी व पतारसी के आधार पर चैकिंग के दौरान कल देर सांय को स्थान भाटिया बैण्ड बडकोट के समीप एक व्यक्ति नीमराम के कब्जे से 01 किलो 900 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। बरामद माल के आधार पर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उपरोक्त के विरुद्ध थाना बडकोट में NDPS Act की धारा 8/20 में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नीमराम पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम कसलाना तहसील बडकोट जनपद उत्तरकाशी उम्र 60 वर्ष,मूल पता गांव बिजोरी थाना जलोरा रापती आंचल जिला डांग(घोडाई) नेपाल के रूप में हुई है।

बरामद माल1.9 किग्रा0 की अनुमानित कीमत करीब 190000 रु0 आंकी गई है।

गिरफ्तारी व बरामद करने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 सतीश चन्द्र घिल्डियाल-थाना बडकोट,कानि0 सुनील राणा-थाना बडकोट ,कानि0 मनवीर भण्डारी-थाना बडकोट,कानि0 विजेन्द्र सिंह-एसओजी उत्तरकाशी,कानि0 काशीष भट्ट-एसओजी उत्तरकाशी,कानि0 पवन चौहान-एसओजी उत्तरकाशी,कानि0 दीपक चौधरी-एसओजी उत्तरकाशी शामिल थे।

Related posts

कर्णप्रयाग : पीजी कालेज का एनएसएस शिविर संपन्न, सावन बना ऑलराउंडर स्वयंसेवी।

Arvind Thapliyal

मौसम:उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग सहित इन जिलों में भारी बारिश की सम्भावना, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

admin

महाविद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं स्वच्छता ही सेवा थीम के अंतर्गत मनाया गया एन.एस.एस स्थापना दिवस

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page