Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राजनीति राज्य उत्तराखंड

कांग्रेस ने मेरा बूथ मेरा गौरव संवाद प्रशिक्षण” कार्यक्रम में की चर्चा

 

कांग्रेस ने मेरा बूथ मेरा गौरव संवाद प्रशिक्षण” कार्यक्रम में की चर्चा 

जीत के लिए बूथ और यूथ की महत्ता को समझना होगा- संजय डोभाल 

ब्रह्मखाल/उत्तरकाशी (सुरेश चंद रमोला)-  यदि 2022 विधानसभा के चुनाव को फतह करना है तो बूथ़ों पर सक्रियता बढानी होगी  मतदाताओं मे पार्टी की रीति नीति के अनुश्रवण को बढ़ाने और कार्यकर्ताओं के मनोबल को ऊंचा करने के प्रयास भी होने चाहिए। साथ ही अधिक से अधिक यूथ को पार्टी में जोड़कर उन्हे सदस्यता भी ग्रहण करवाने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों की है। ये वक्तव्य कांग्रेस पार्टी ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष और यमुनोत्री से पार्टी के प्रत्याशी रह चुके संजय डोभाल ने ” मेरा बूथ मेरा गौरव संवाद प्रशिक्षण” कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और बूथ अध्यक्षों के बीच कही। चिन्यालीसौड़ मे आयोजित बूथ अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम मे यमुनोत्री विधानसभा के पार्टी कार्यकर्ताओं ने आगामी बिधानसभा चुनाव मे पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए कमर कस ली है। बूथो पर पार्टी को मजबूती देने और अधिक से अधिक लोगो को पार्टी से जोडने के लिये पार्टी कार्यकर्ताओं मे जोश भरने का नेताओं ने इस दौरान संवाद किया।

टिहरी लोकसभा के समन्वयक और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जोत सिंह विष्ट ने भाजपा पर प्रहार करते हुए करते हुये कहा कि देश और प्रदेश मे मंहगाई और वेरोजगारी की मार से जनता त्रस्त है वेरोजगार आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे है मंहगाई से घरों के चूल्हे जलने मुश्किल हो गये है। पेट्रोल और डीजल आज तक इतिहास में इतना महंगा कभी नहीं हुआ । भाजपा के नेता झूठ और फरेब से प्रदेश की जनता को बेवकूफ बनाकर सत्ता पर आसीन है। ऐसी सरकार यदि दोबारा सत्तासीन हुई तो आम नागरिकों को जीवन चक्र चलाना मुश्किल हो जायेगा इस लिये कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर भाजपा के कारनामों को उजागर करने का काम करना चाहिए। इस संवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम मे यमुनोत्री विधानसभा के सैकड़ों कार्यक्रताओं मे जोश भरने और चुनाव के लिये जुट जाने का आह्वान किया गया।इस दौरान सभी मंडल अध्यक्ष महामंत्री व वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस 

Related posts

“Garib Kalyan Sammelan” – the Prime Minister’s conversation in the biggest single-program, read the full news *

admin

जनपद उत्तरकाशी में 544 मतदान केंद्रों पर 19अप्रैल को होगा मतदान… पढ़ें

Arvind Thapliyal

यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव बड़कोट के दोबाटा के पास गंगोत्री रोड़ पर नायरा कंपनी के श्री फीलिंग स्टेशन का विधिवत उद्धघाटन।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page