Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड

बेरोजगारों को रोजगार देगी जिला पंचायत  

बेरोजगारों को रोजगार देगी जिला पंचायत  

विकास यात्रा पर दीपक बिजल्वाण 

ब्रह्मखाल/उत्तरकाशी (सुरेश चंद रमोला)-  बेरोजगारी इन दिनो चरम पर है और प्रदेश की राजनीति मे बेरोजगारी ही सबसे बडा मुद्दा रहने वाला है। उतरकाशी जनपद के जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने युवाओ के साथ जगह जगह बैठके कर उनके लिये रोजगार से जोड़ने के रास्ते तलासने शुरु किया है। इस रोजगार विकास यात्रा में युवाओं का भी भारी समर्थन दीपक को मिल रहा है। युवा अध्यक्ष बिजल्वाण ने इस इस कार्यक्रम को जनपद विकास यात्रा के नाम से शुरू किया है। उन्होंने डामटा, बर्नीगाड़, नौगांव , पौंटी व नगर पंचायत बड़कोट मे चौपाल लगा कर सार्वजनिक समस्याएं सुनी और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान बेरोजगारी पर विशेष फोकस रहा और युवाओं को रोजगार से कैसे जोडा जाये। इस पर विचार विमर्श हुआ। उधर गंगा घाटी के चिन्यालीसौड़ और ब्रह्मखाल मे यूकेडी कार्यकर्ताओं की बैठके हुई जिसमे भविष्य के राजनीतिक विशलेश्ण पर मंथन हुआ और जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक विजल्वाण की कार्यशैली को सराहा गया। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव मे यमुनोत्री से दीपक विजल्वाण चुनाव लडते हे तो सभी यूकेडी समर्थित कार्यकर्ता दीपक विजल्वाण के साथ चुनाव मे अपना समर्थन देगे जो कि दीपक के चुनाव.लडने का रास्ता भी आसान कर रहे है । इस दौरान बैठक मे यूकेडी के पनोथ से कर्ण सिंह ,कल्याणी से सरवीर चंद रमोला, पैंथर से अतर सिंह सोहन लाल प्रवीन नगल से राजेश सिलवाल बृजमणी पटारा से सुधीर सिंह ओल्या से महावीर प्रसाद जेमर से सुंदर.लाल गेंवला से महावीर सिह.जुणगा से राकेश भंडारी व दो दर्जन गांव के मुख्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस 

Related posts

बड़ी खबर:उत्कृष्ट कार्य करने के लिए “उत्कृष्ट जिलाधिकारी पुरस्कार 2022″से पुरुस्कृत होंगे पांच आईएएस अधिकारी

admin

डांडा देवराणा मेले उमड़ा आस्था का जनसैलाब श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नत.. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

पुरोला की घटना की आग जिला मुख्यायल में, बाजार बंद जमकर हुआ प्रदर्शन,पढ़े पूरी खबर……

You cannot copy content of this page