Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
चमोली

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया चमोली जिले के आपदा प्रभावित डूंगरी गांव का दौरा

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया चमोली जिले के आपदा प्रभावित डूंगरी गांव का दौरा

सीएम ने की अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन में लापता दो लोगों के परिजनों से भेंट

सरकार प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद करेगी-सीएम 

 

चमोली- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चमोली जिले के आपदा प्रभावित डूंगरी गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन में लापता दो लोगों के परिजनों से भेंट करते हुए परिवार को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद करेगी। उन्होंने डूंगरी गांव में आपदा से हुए नुकसान का जायजा भी लिया और अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिए। भरोसा दिया कि किसी भी संसाधन की कमी नही होने दी जाएगी। सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ पर्यटन एवं जिला प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डा. धन सिंह रावत भी मौजूद रहे।

टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

Related posts

महिला ने धौलीगंगा मैं लगाई छलांग सर्च अभियान जारी

admin

शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर हुए अधिकारियों के तबादले

admin

 *कर्णप्रयाग कालेज में एनएसएस ने कपड़े से बने थैले बनाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page