Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देश विदेश बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

शहीद स्थल सहित 50 से अधिक गाँव को जोड़ने वाला मोटर मार्ग बदहाल, CM व DM से जांच की मांग….

बड़कोट।
50 से अधिक गाँव की लाईफ लाइन कहे जाने वाले तिलाड़ी मोटर मार्ग की स्तिथि ठीक नही है, एक साल के भीतर बड़कोट एन. एच. 507 से सटे तिलाड़ी रोड़ की दीवार भर भराकर जमीदोज हो गयी । ग्रामीणों ने रोड़ पर हुए घटिया निर्माण कार्यो की मुख्यमंत्री व  जिलाधिकारी से जांच कर विभाग व ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
मालूम हो कि 30 मई 1930 को अपने हक हकूक के लिए संघर्ष करते हुए शहीद हुए किसानों के शहादत स्थल तिलाड़ी का मोटर मार्ग सहित बनाल और बड़कोट पट्टी के दर्जनों गांव की लाईफ लाइन कहे जाने वाले बड़कोट तिलाड़ी पौंटीपुल मोटर मार्ग लाखों खर्च होने के बाद भी बदहाल पड़ा है , जगह जगह आज भी खतरा बना हुया है, एन. एच.507 के पास लम्बी दीवार एक साल पूरा नही कर पाई और भरभराकर जमीदोज हो गयी , इतना ही नही रोड़ में बने कॉज वे पर निर्माण के समय छेद हो गया था जिसे महज रिपेयर कर छोड़ दिया गया, रोड़ के कई स्थल आज भी दुर्घटना को न्यौता दे रहे है । ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व  जिलाधिकारी से तिलाड़ी मोटर मार्ग पर हुए घटिया निर्माण कार्यो की जांच करवाकर विभाग व ठेकेदार के खिलाफ़ कार्यवाही की मांग की है। इधर अधिशासी अभियंता मूलचंद गुप्ता ने बताया कि अभी हाल में ही डिवीजन का जार्च लिया है, सभी मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर हालात देखा जा रहा है ,रही बात तिलाड़ी रोड़ की तो उसके लिए स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर घटिया निर्माण करने वाले पर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

पीएम मोदी का जनपद उत्तरकाशी में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन जुटा तैयारियों में डीएम ने लिया जायजा… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

हिमरोल की सौम्या बडोनी उत्तराखंड राज्य योगा चैंपियनशिप के फ्री फ्लो में प्राप्त हुआ चयन…पढ़ें।

Arvind Thapliyal

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बड़कोट में योग कार्यक्रम एवं स्वच्छता अभियान आयोजित… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page