Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राजनीति राज्य उत्तराखंड

मोरी पुरोला में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की हड़ताल छटवें दिन भी जारी

राकेश रतूडी
उत्तरकाशी -विकास खंड मोरी व पुरोला में छह दिन से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की चार सूत्रीय माँग को लेकर अपने कार्यालय में धरना प्रदर्शन जारी रहा।संघ की अध्यक्ष उर्मिला का कहना है कि जब तक हमारी चार मांग-
1 हमें राज्य कर्मचारी घोषित करें।
2 मानदेय 18000 रुपये दिया जाय।
3 अन्य विभागों की तरह हमारी भी पद्दोन्नति की जाय।
4 सेवानिवृत्त के बाद पेंशन दी जाय।
आपको बता दें कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने पिछले साल भी कई दिनों तक आंदोलन किया ,लेकिन सरकार ने इनकी एक न सुनी।बार बार अपनी मांगों के लिए धरना प्रदर्शन किया जाता रहा।इनका आरोप है कि सरकार हमसे मजदूरों की तरह काम तो लेती है उसका पूरा दिन की मजदूरी तक नही मिल पाती।मजदूरी भी लगभग 600 या 700 है जो कि हमें नहीं मिलती। आज इस महँगाई में हमें अपने परिवार का खर्चा चलाना भी बहुत मुश्किल हो रहा है। एक आरोप है कि कोरोना काल के समय आंगनबाड़ी में कार्यरत कार्यकत्रियों व उनकी सहायक ने अपनी जान की परवाह न करते हुए ,बढ़ चढ़ कर सेवा की ,लेकिन सरकार केवल अपना काम निकाल कर फिर दुबारा हमारे हालात नही पूछती। पूरे प्रदेश में जगह जगह हर विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल हो रही है।सरकार को इसका कोई हल निकालना चाहिए ताकि विकास में किसी तरह हड़ताल रोड़ा न बने।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

बड़ा हादसा टला, बस के टायर रोड़ से बाहर जाते ही बस लटकी, ड्राईवर की सूझबूझ से बची कई जान

admin

दर्दनाक हादसा:सड़क दुर्घटना में युवती सहित दो की मौत, तीन घायल

admin

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर आयुष विभाग ने आयोजित की किया हरित योग… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page