Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:नौगांव में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कार्य बहिष्कार, धरना छठे दिन भी जारी

 

जय प्रकाश बहुगुणा
नौगांव/उत्तरकाशी

अपनी मांगों के समर्थन में यहाँ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, मिनी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं का कार्य बहिष्कार व धरना आज छठे दिन जारी है।आज कार्यकत्रियों ने बाल विकास परियोजना अधिकारी के माध्यम से सूबे के मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में कहा गया है कि मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ सहायिका की नियुक्ति नहीं की गई है जिस कारण मिनी कार्यकत्रियों को सहायिका का कार्य भी स्वयं करना पड़ता है।मिनी कार्यकत्रियों को मुख्य कार्यकत्रियों की तरह ही मानदेय दिया जाय।सभी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाकर छह सौ प्रतिदिन यानी अठारह हजार मासिक किया जाय।आज धरने पर बैठने वालों में संघठन की ब्लॉक अध्यक्ष अबला चौहान, उर्मिला, वामु देवी,प्रमिला, हेमलता,मनोरमा, कृष्णा, कुसुम,संगीता, भजन देई आदि कार्यकत्रियां थी।

Related posts

पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री

admin

दीपक बिजल्वाण के रोडशो में उमड़ा भारी जनसैलाब ,गदगद हुये पूर्व सीएम और पीसीसी अध्यक्ष गोदियाल,बौखलाए विपक्षी.पढ़े व देखे फोटो संग खबर…………..

admin

तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर बड़कोट में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां,नगर में उत्साह का माहौल, पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को दी बधाई…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page