Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:खरादी-खनेड़ा मोटरमार्ग निर्माण को लेकर युवा क्लब ने यमुनोत्री विधायक को दिया ज्ञापन

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

नौगांव विकास खण्ड के खनेड़ा गांव के नवयुवकों ने अपने गांव तक सड़क मार्ग बनाने के लिए देहरादून जाकर यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में कहा गया है कि खनेड़ा गांव के लिए पूर्व में मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप मोटरमार्ग स्वीकृत हो रखा है, लेकिन उक्त मोटरमार्ग पर अभी तक निविदा प्रक्रिया भी शुरू नहीं की गई है, जिससे ग्रामीणों में सम्बंधित विभाग के प्रति रोष व्याप्त है।मोटरमार्ग न होने के कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।खासकर गर्वबती महिलाओं को तो जान जोखिम में डालकर अस्पताल पहुंचाया जाता है।
युवाओं के आग्रह पर यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने तत्काल लोक निर्माण विभाग बड़कोट को लिखित रूप में निर्देशित किया कि खरादी-खनेड़ा मोटरमार्ग पर इसी माह से प्रथम चरण के कार्य की शुरुआत करें।
ज्ञापन देने वालों में अनित चौहान, पुष्कर राणा ,लक्ष्मी राज राणा, दिपेन्द्र रावत ,प्रदीप, सरबिन,कपिल आदि लोग शामिल थे।

Related posts

दलित युवा छात्र छात्राओं के बिच पंहुची भाजपा नेत्री डॉक्टर स्वराज विद्वान।

Arvind Thapliyal

विश्व एड्स दिवस पर एनएसएस के स्वयं सेवियों ने चकराता में निकाली जनजागरण रैली

admin

 ईकोटूरिज्म कोर कमेटी की बैठक,मुख्यमंत्री घोषणाओं के 79.83 लाख रूपये के 07 प्रस्ताव पारित कर संबंधित डीएफओ को निर्देश- भरतरी

admin

You cannot copy content of this page