Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
COVID-19 अपडेट उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

चार धाम का आगाज- यमुनोत्री और गंगोत्री में श्रदालुओं ने दर्शन कर पुण्य अर्जित किया ।

बड़कोट। हाईकोर्ट से उत्तराखंड चार धाम यात्रा पर लगी रोक हटने के बाद शनिवार को पहले दिन विभिन्न राज्यों से आए तीर्थ यात्रियों एवं स्थानीय लोगों सहित 152 तीर्थ यात्रियों ने यमुनोत्री धाम के दर्शन किए तथा मां यमुना का आशीर्वाद प्राप्त कर पहले दिन के साक्षी बने। वही चार धाम यात्रा शुरू होने के पहले दिन जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक मणीकांत मिश्रा ने यमुनोत्री धाम पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मौके पर यात्रा से जुड़े संबंधित विभागीय अधिकारियों को तमाम यात्रा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
कोरोना महामारी के कारण बीते दो साल से चार धाम यात्रा पूरी तरह बंद पड़ी थी। अब कोरोना संक्रमण से कुछ राहत मिलने के बाद हाईकोर्ट ने चार धाम यात्रा पर लगी रोक हटा दी और कोविड-19 का अनुपालन करते हुए एक बार फिर से चार धाम यात्रा शुरू हो गई है। यमुनोत्री में गर्म कुंड में यात्री स्नान नही कर पाये। शनिवार को चार धाम यात्रा शुरू होने के पहले दिन विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम जाने वाले झारखंड, दिल्ली, उत्तरप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए तीर्थयात्रियों व स्थानीय श्रद्धालुओं में शामिल 152 श्रद्धालुओं ने अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी में रजिस्ट्रेशन किया और यमुनोत्री धाम पहुंचकर मां यमुना के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया।
यमुनोत्री धाम मैं सफलतापूर्वक यात्रा संचालन के लिए उत्तरकाशी जिला अधिकारी मयूर दीक्षित एवं पुलिस उपाधीक्षक मणीकांत मिश्रा ने यमुनोत्री यात्रा मार्ग सहित यमुनोत्री धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर जिला अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस मौके पर यमुनोत्री मन्दिर समिति के पदाधिकारी, पच पंडा समिति के पदाधिकारी, उपजिलाधिकारी शालनी नेगी, पुलिस उपाधीक्षक अनुज आर्य,तहसीलदार चमन सिंह , नायब तहसीलदार राजेन्द्र सिंह रावत, राजस्व उप निरीक्षक हिम्मत सिंह असवाल, सोहन , सहित सैकड़ो श्रदालुओं ने दर्शन किये।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमेन्द्र बिष्ट ने विभिन्न क्षेत्रों में किया जनसम्पर्क 

admin

मोरी त्यूणी मोटरमार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त दो की मौत एक घायल… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

यमुनोत्री मंदिर समिति ने दिव्यागों की सहायता के लिए सौंपा एक लाख रूपये का चैक.. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page