Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
राज्य उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर किया मुख्यमंत्री आवास में वृक्षारोपण 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर किया मुख्यमंत्री आवास में वृक्षारोपण 

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में वृक्षारोपण किया। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर श्री केदारनाथ एवं गंगोत्री में आयोजित पूजा-अर्चना में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घ जीवन की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति एवं नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना भी साकार हो रहा है। पीएम की कार्यशैली की वजह से भारत को वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान मिली है। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री का विशेष लगाव है। उनके मार्गदर्शन में श्री केदारनाथ का पुनर्निर्माण कर उसे विश्वस्तरीय धार्मिक स्थल बनाने का उनका सपना साकार हो रहा है। बद्रीनाथ पुनर्निर्माण योजनाओं पर भी कार्य गतिमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड में विकास के नये आयाम स्थापित हुए हैं।

Related posts

शिक्षा विभाग में शीघ्र भरे जायेंगे शिक्षकों के रिक्त पद,बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों में दुरूस्त होगी ढ़ांचागत व्यवस्था:-धनसिंह रावत

admin

उत्तरकाशी:जिला अस्पताल में संचालित डायलिसिस मशीनों से सोलह रोगी ले रहे हैं निशुल्क सवस्थ लाभ:सीएमओ

admin

उत्तरकाशी : 700 ग्राम अवैध चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page