Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री:- कार्यकर्ताओं की नवज टटोलने पहुँची प्रदेश प्रभारी,केंद्र व राज्य सरकार की विकासकारी योजनाओं को गांव-गांव पहुचाएं कार्यकर्ता—-वर्मा

सुनील थपलियाल
बडकोट।  विधानसभा चुनाव 2022 तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एंव प्रदेश स्तरिय पदाधिकारियों ने शनिवार को पुरोला और बडकोट  में बैठक कर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घंटों मंथन कर नब्ज को टटोल कर आपसी मतभेद भुला विधानसभा चुनाव तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।
साथ ही कार्यकर्ताओं को केंद्रों व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी रेखा वर्मा ने भाजपाईयों को  प्रधानमंत्री की मन की बात,खाद्यान्न योजना,कोरोना काल में किए गए कार्यों समेत प्रदेश सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में जानकारी देकर पदाधिकारियों को 15 में संगठन की दृष्टि से पन्ना प्रमुख,संगठन में 12विभाग 17 प्रकोष्ठ,शक्ति केंद्र संयोजक नियुक्त कर सूची प्रदेश, केंद्रीय संगठन को भेजनें के निर्देश दिए।
   प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार व जिला प्रभारी नीरू देवी ने कार्यकर्ताओं को प्रदेश व केंद्र सरकार की जन उपयोगी महत्वकांक्षी योजनाओं समेत महिलाओं व युवाओं समेत बुजुर्गों के विभिन्न स्तरों पर रोजगार सृजन को किए कार्यों की गांव गांव जन जन तक पहुंचा कर प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया साथ ही,आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुटनें के निर्देश दिए।
    यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने केंद्र व राज्य सरकार की विकासकारी योजनाओं के साथ यमुनोत्री विधानसभा में हुए विकास कार्यो की जानकारी के साथ कार्यकर्तओं से जन जन तक विकास उपलब्धियों को पहुँचाने का आह्वान किया।   भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान ने बाहर से आए केंद्र व प्रदेश स्तरीय अतिथियों का आभार व स्वागत किया।
   इस मौके पर प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप कुमार, जिला अध्यक्ष रमेश चौहान ,यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत,राष्ट्रीय मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा स्वराज विद्धान, प्रदेश मिडिया प्रभारी  मनवीर चौहान, जिला महामंत्री सत्येन्द्र राणा ,मण्डला मध्यक्ष  मुकेश टम्टा , पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान,प्रदेश कार्यकारीणी सदस्य  जगत चौहान ,पूर्व राज्यमंत्री राम सुन्दर नौटियाल,पूर्व राज्य मंत्री  जगवीर भण्डारी   जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा  विजय सिंह रावत ,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष कृष्णा राणा , अमिता परमार डुण्डा ब्लॉक प्रमुख ,मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र कोहली,भरत रावत,रमेश रावत,दुर्गेश सिलवाल, पूनम रमोला,दिनेश बेलवाल, विजय बडोनी,अमित रावत, प्रताप रावत, गिरीश चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
टीम यमुनोत्री Express

Related posts

रातभर की बारिश से गगनानी गंगा मंदिर के पिछले हिस्से पर गिरा विशाल बोल्डर, मंदिर क्षतिग्रस्त; पुजारी ने लगाई सुरक्षा कार्य की गुहार,त्रिवेणी घाट गगनानी में बढ़ा खतरा, मंदिर के पीछे सुरक्षात्मक दीवार निर्माण की उठी मांग… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

विकसित भारत संकल्प यात्रा के बहुउद्देशीय कैंप में नहीं जुटी भीड़ खाली रही कुर्सियां।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :आकाशीय बिजली की चपेट में आने से माँ बेटी घायल

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page