Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने कोलूखेत के निकट भू-स्खलन की समस्या के स्थाई समाधान के दिए निर्देश

देहरादून।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून-मसूरी रोड पर कोलूखेत के निकट भू-स्खलन की समस्या के स्थाई समाधान के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि भूस्खलन से रोड बाधित न हो इसके लिए प्रोपर ट्रीटमेंट किया जाय। इसके लिए जिस भी आधुनिक तकनीक की आवश्यकता है, वह की जाय।
इस अवसर पर केबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता श्री एन.पी. सिंह, अधीक्षण अभियंता श्री पी.एस. बृजवाल, अधिशासी अभियंता डी.सी. नौटियाल मौजूद थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

बड़ी खबर:पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आई कार, नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान की मौत

admin

देहरादून:बड़कोट वासियों को जल्द मिलेगी जाम से निजात, शरूखेत में बनेगी पार्किंग

admin

चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन आगामी 4 से 6 सितम्बर तक जिला कार्यालय उत्तरकाशी में…..

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page