Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

UPSC की परीक्षा के सफलता के बाद आशुतोष नौटियाल पंहुचे अपने पैतृक गांव गुलाडी़ क्षेत्र में फुल मालाओं से हुआ भव्य स्वागत और दी बधाईयां… पढ़ें खबर।

नौगांव ।रवांई घाटी के बनाल क्षेत्र के गुलाडी़ निवासी आशुतोष नौटियाल युपीएससी के चयन होने के बाद अपने गृह क्षेत्र में उनका जगह जगह फूल मालाओं से स्वागत हुआ और लोगों ने शुभकामनाएं दी
आशुतोष नौटियाल ने सबसे पहले पुजेला में जाकर राजा रघुनाथ मंदिर में आशीर्वाद लिया उसके बाद वह अपने पैतृक गांव गुलाडी़ पंहुचे जहां
बनाल क्षेत्र के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।
आशुतोष नौटियाल संघ लोक सेवा आयोग में चयन होने के बाद बनाल क्षेत्र में ही नहीं समुचे जनपद में खुशी की लहर है, आशुतोष के पिता लक्ष्मण नौटियाल पेशे से शिक्षक हैं और माता सुलोचना नौटियाल गृहणी है,सादारण जीवन यापन करने वाले आशुतोष ने अपनी लगन निष्ठा और कठीन परिश्रम से युपीएससी की परिक्षा में सफलता प्राप्त की जो एक भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बन गई।
आशुतोष के अपने गृह क्षेत्र में जोरदार स्वागत हुआ और क्षेत्रिय लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी।
आशुतोष ने युपीएससी की परीक्षा का श्रेय अपने माता पिता को दिया और बताया कि यदि दृढ संकल्प हो तो सबकुछ संभव है,और उनकी कठीन परिश्रम का आज यह परिणाम है।
सम्मान समारोह कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी बड़कोट बृजेश तिवारी,कमलेश्वर प्रसाद,महिशरण,जमोत्री देवी, रोहित जुडि़याल, प्रधान मनीष कुमार सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय ने राजकीय आदर्श विद्यालय में लगाया मेडिकल कैंप।

Arvind Thapliyal

सुमन ग्रामर स्कूल के सौप्रस्थानिक समारोह में बच्चों ने अपनी यादों को किया साझा। 

Arvind Thapliyal

ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुले,कोरोना महामारी का असर सीमित संख्या में रहे पूजा-अर्चना से जुड़े प्रतिनिधि

admin

You cannot copy content of this page