Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

विज्ञान में महिलाओं व बालिकाओं के अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ पर जिला व तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल, सैकड़ों बच्चों को मिली जानकारी….

बड़कोट (उत्तरकाशी)।
जिला एवं तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में हिलग्रीन इंटर कॉलेज बड़कोट में ‘विज्ञान में महिलाओं व बालिकाओं के अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ के अवसर पर भव्य विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कानून, अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष एवं सिविल जज योगीश गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कानून की जानकारी प्रत्येक छात्र के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जरूरतमंद व्यक्ति किस प्रकार निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने बच्चों से संवाद स्थापित कर उनके सवालों के जवाब भी दिए।
विशिष्ट अतिथि तहसीलदार रेनु सैनी ने गुड़ टैच बैड टैच के साथ बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कोतवाली निरीक्षक सुभाष चंद ने साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए मोबाइल और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के टिप्स साझा किए साथ ही नशा मुक्ति अभियान और सामाजिक उत्तरदायित्वों पर विस्तार से जानकारी दी। यातायात प्रभारी वीरेंद्र पंवार ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की विस्तृत जानकारी सांझा की , जबकि पीएलवी सुनील थपलियाल ने विधिक सेवा प्राधिकरण से आम लोगो को मिलने वाली सुविधा ,कानून आपका डर नही बल्कि आपकी सुरक्षा की ढाल है कि जानकारी दी।


शिविर के दौरान विद्यार्थियों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें हिलग्रीन इंटर कॉलेज, बाल शिक्षा सदन, सुमन ग्रामर इंटर कॉलेज, न्यू होली लाइफ इंटर कॉलेज, आदर्श बालिका इंटर कॉलेज और राजेंद्र मेमोरियल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों ने पोस्टरों के माध्यम से सामाजिक बुराइयों, महिला अधिकारों और कानूनी जागरूकता के संदेशों को रंगों में उकेरकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विद्यालय प्रबंधन को ‘कानूनी ज्ञान माला’ पुस्तक भेंट की गई, ताकि छात्र भविष्य में भी कानूनी जानकारी से लाभान्वित हो सकें। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपयोगी शिविर के सफल आयोजन के लिए प्राधिकरण का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में बीडीओ प्रकाश पंवार , अनोज रावत
राजस्व निरीक्षक सुखवीर असवाल, राजस्व उपनिरीक्षक जगूड़ी, कॉलेज प्रबंधक नरेश राणा, श्रीमती सीमा राणा,प्रधानाचार्य सुरेश रावत, पीएलवी सुनील थपलियाल, संदीप चौहान, महावीर बिष्ट, अनुराधा चौहान, सुमन रावत, बालकृष्ण डोभाल ,सुमित्रा रावत,अरविन्द बिष्ट, मनेंद्र चौहान,मधुर राणा,संदीप रावत, दिनेश रावत ,अमित सिंह ,हरीश क्षेत्री ,नरेश बहुगुणा शकुंतला पंवार सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी :पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद से चयनित आरक्षियों को दिये गये नियुक्ति पत्र

Jp Bahuguna

सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम सख्त अधिकारियों को दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्रों को दुरूस्त करने के दिये आवश्यक निर्देश.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:दो किलो तीन सौ ग्राम चरस के साथ पुलिस ने किया दो अभियुक्तों को गिरफ्तार

admin

You cannot copy content of this page