Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आस्था।हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन उमड़ी भीड़, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आगाज… पढ़ें खबर।

नौगांव । नगर पंचायत के शिव मंदिर परिसर में स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से हिन्दू धर्मावलंबी पंहुचे और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुये।
मालूम हो कि यह हिन्दू सम्मेलन हिन्दू सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित हुआ जिसका शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया और उसके बाद सरस्वती बंदना की प्रस्तुतियां सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं के द्वारा दी गई और कार्यक्रम में लोग संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों की भी प्रस्तुतियां दी गई।
इसके अलावा सम्मेलन में भजन सम्राट रामस्वरूप थपलियाल और लक्ष्मण रमोला ने की टीम ने धार्मिक भजनो की प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर राजेश मंहत,मोहन गिरी महाराज, राकेश उत्तराखंडी,जिला संचालक कबूल पंवार,मेजर वचन सिंह, मनोज रयाल पंहुचे।
वक्ताओं ने बताया कि स्वयं सेवक संघ हमेशा एकता और अखंडता संप्रभुता और एकरूपता की बात करता है,और देश में सनातन हजारों वर्षों से सामाजिक सुरक्षा और न्याय की बात करता है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजेश मंहत ने बताया कि आज स्वयं सेवक संघ का शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है, जिसमें सभी लोगों संगठित रहना है चाहे वह किसी जाति धर्म का हो सभी को अपने धर्म की रक्षा करनी है।
बताया कि हिन्दू सम्मेलन नागरिक सम्मान, सांस्कृतिक चेतना,एकता और सांस्कृतिक मुल्यों को मजबूत करता है।
हमारे धार्मिक ग्रंथों मानव जीवन के कल्याण की सभी बातें हमारे धर्म शास्त्रों में लिखी है,और यह हिन्दू धर्म में ही संभव है।
इसी कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया जिसमें,बाजगी,लुहार, मिस्त्री, सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले देव पासवों और स्वरोजगार व लोग संस्कृति के क्षेत्र में काम करने वाले और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।
सम्मेलन के समापन विशाल भंडारे के साथ हुआ।
सम्मेलन नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार, पूर्व अध्यक्ष शशी मोहन राणा, राज्य मंत्री जगत चौहान, जिला पंचायत सदस्य विजय बधानी,बालाराम देव माली रूद्रेश्वर महादेव,बाबा बौखनाग देव माली संजय डिमरी,मोहन उनियाल, रामप्रकाश सुंदरियाल, आनंदी राणा, जगदीश असवाल , हरदेव सिंह, श्याम डोभाल,केदार सिंह राणा , महावीर सजवाण, सुनिल कोहली,मीना रावत,रोहित,लता नौटियाल सहित सैकड़ों क्षेत्रिय स्वयं सेवक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related posts

राजकीय इंटर कॉलेज गैंडखाल की मेधावी छात्रा कुमारी हेमा दसवें “चंद्र प्रकाश मैठाणी स्मृति पुरूस्कार से सम्मानित।

Arvind Thapliyal

चुनाव के लिए आज बुधवार 20 मार्च 2024 को अधिसूचना होगी जारी ,जिलाधिकारी ने दिए जरूरी दिशा निर्देश, पढ़े पूरी खबर….

यात्रा शुरू होने से पहले चाक चौबंद हो व्यवस्था, पालिका ने लिए निर्णय,पढ़े पूरी खबर……

admin

You cannot copy content of this page