Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

शॉर्ट सर्किट से कच्चे मकान में लगी भीषण आग, घर समेत सारा सामान जलकर खाक — एक परिवार प्रभावित

बड़कोट/मोरी।
तहसील मोरी क्षेत्र के ग्राम नानाई में शनिवार सुबह एक कच्चे आवासीय मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई, जिससे पूरा मकान और उसमें रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना सुबह लगभग 11:40 बजे की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नानाई के पेटियाना तोक में सुभाष चन्द्र पुत्र हीरालाल के कच्चे मकान में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया और मकान पूर्ण रूप से जलकर खाक हो गया। आग से घर में रखा बर्तन, बिस्तर, खाद्यान्न, कपड़े, जेवरात व नगदी सहित अन्य सामान भी नष्ट हो गया। हालांकि घटना में किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व टीम, फायर सर्विस एवं स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। प्रारंभिक जांच में घटना को मानवीय कारणों से लगी आग बताया गया है।
प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को तत्काल राहत देते हुए ₹5000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। साथ ही कंबल, त्रिपाल, टेंट सहित आवश्यक राहत सामग्री व दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि प्रभावित परिवार को राहत मिल सके।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घरों में विद्युत उपकरणों के उपयोग में सावधानी बरतें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन व पुलिस को सूचना दें।

Related posts

कार पर गिरा बोल्डर, चालक गम्भीर घायल , पुलिस ने अस्पताल पहुँचाया

admin

उत्तरकाशी :जिले भर में कल आयोजित होगा महा स्वछता अभियान, डीएम ने नोडल अधिकारियों को दिए निर्देश

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:यमुना नदी में अवैध खनन करने वालों पर चला प्रशासन का बुल्डोजर, अवैध खनन आवागमन के कच्चे रास्ते किये ध्वस्त

admin

You cannot copy content of this page