Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

न्याय पंचायत तियां में जन जन की सरकार शिविर में उठे क्षेत्रिय मुद्दे और विभागों पर जनहित के कार्यों में लापरवाही के लगे आरोप… पढ़ें खबर।

नौगांव । जन जन की सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के सुदुरवर्ति क्षेत्र न्याय पंचायत तियां के थौलधार में शिविर आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता उद्यान सचिव उत्तराखंड नवनित पाण्डे ने की और उप जिलाधिकारी बड़कोट बृजेश तिवार ने विभागीय स्टालों का निरिक्षण किया और शिविर में पंहुचे लोगों की समस्याओं को सुना।
प्रशासन गांव की ओर शिविर में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाये गये और लोगों की समस्याओं को सुना गया, शिविर में पंचायती राज विभाग,उद्यान विभाग, आयुर्वेदिक,वन विभाग, सहकारिता, राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका,शिक्षा विभाग,बाल विकास ,वन विभाग,डेरी विकास,समाज कल्याण, होम्योपैथिक, राजस्व विभाग,कृषि विभाग,पशु पालन,विद्युत,लोक निर्माण, सहित तमाम जन समस्याओं से जुड़े विभाग मौजूद रहे और जन समस्याओं को सुना।
धारी निवासी सीताराम डोभाल ने बताया कि जल जीवन मिशन के धारी गांव को पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो रहा जिसकी सूचना जिलाधिकारी को बहुत बार दी गई लेकिन कहीं भी सुवाई नहीं हो रही और पानी की समस्या को लेकर कफनौल गांव और पांच गांव पेटाखत के लोगों भी अपनी समस्या को अधिकािरयों के सामने रखा और गर्मीयों से पहले पेयजल समस्याओं के समाधान की मांग उठाई और ग्रामीणों ने खस्ताहाल सड़कों को सही करने की मांग उठाई जिसमें सोबन सिंह राणा ने लोक निर्माण पर लापरवाही का आरोप लगाया कि विभाग की दीवार मकान के पास गिरी है जिसका पूरा पानी घर में घूस रहा है।
ठाकरा में सिंचाई विभाग की नहर पर घटिया गुणवत्ता के आरोप लगाये गये जिसमें सरकारी धन के दुरूपयोग के आरोप लगे और ग्रामीणों ने जांच की मांग उठाई।
लघु सिंचाई ने सरकारसेरा में बना चेक डैम काश्तकारों की खेती के लिए मुसीबत बना हुआ है कभी खेतों को बडा़ नुकसान हो सकता ग्रामीणों ने लघु सिंचाई पर लगाये गंभीर आरोप।
विकासखण्ड नौगांव में विकास कार्यों के लिए निर्माण कार्यों की वाध्यता को हटाने की मांग क्षेत्रिय जनप्रतिनिधियों ने उठाये।
शिविर में लगभग बीस से अधिक शिकायतें दर्ज हुई जिसमें आधी शिकायतों का मौके पर समाधान हुआ।
राशन विक्रेताओं ने ठेकेदार द्वारा उठान में आ रही समस्याओं को लेकर समाधान की मांग उठाई।
शिविर में सिमलसारी दारसौं और बजलाडी़ जरडा़ मोटर मार्ग के सुदृढ़ीकरण की मांग भी स्थानीय लोगों के तरफ से उठाई और देवराणा और बौख टिब्बा को पर्यटन स्थल घोषित करने की भी मांग उठाई।
जिला पंचायत सदस्य विजय बधानी ने मनरेगा के सामग्री के पैसों की बात उठाई कि धन नहीं मिलने से विकास कार्यों को लेकर परेशानी हो रही है।
शिविर में खाद्य विभाग डामटा के खिलाफ लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाया और जल जीवन मिशन के खेतू क्षेत्र में पाईप लाईन नहीं बिच्छाई गई।
शिविर में पंहुचे खाद्य सचिव उत्तराखंड नवनित पाण्डे ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए और कुछ समस्याओं का मौके पर समाधान किया।
टिहरी लोकसभा जन जन की सरकार आपके द्वार प्रभारी श्याम डोभाल ने बताया कि हमारी सरकार हमेशा जन जन के साथ है और जन जागरूकता और विकास के पैमाने पर काम कर रही है, जिसका उदाहरण यह ऐसे कार्यक्रम हैं।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी कैलाश रमोला,नायव तहसील बड़कोट रैनु सैनी,जन जन की द्वार की सरकार के टिहरी लोकसभा के प्रभारी श्याम डोभाल,जिला पंचायत सदस्य विजय बधानी, जिला औद्योनिक समिति उत्तराखंड समिति के सदस्य संजय थपलियाल,मधुकांत अपर अभियंता जल निगम,वन विभाग रेंज अधिकारी शेखर राणा,एवीडीओ दलवीर असवाल, कार्यक्रम में क्षेत्रिय प्रधान, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related posts

Uttarkashi:गांव को आदर्श एवं सर्वश्रेष्ठ बनाने से ही सर्वश्रेष्ठ राज्य का सपना होगा पूरा : मुख्यमंत्री धामी

Jp Bahuguna

राजकीय इंटर कालेज सरनौल का नाम होगा वीर बलिदानी श्रवण कुमार के नाम और सुतड़ी- सरुताल बुग्याल क्षेत्र को पर्यटक स्थल घोषित करने की मांग, सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल….. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

वेडिंग इन उत्तराखंड : केदारघाटी में ऊखीमठ बना दूसरा वेडिंग डेस्टिनेशन।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page