Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

तियां सहकारी बहुदेशीय समिति के सदस्यों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ।

नौगांव । बहुद्देशीय समिति तियां के नव निर्वाचित सदस्यों ने आज पद और गोपनीयता की शपथ सहकारी समिति के अध्यक्ष अर्जुन रावत ने दिलाई और सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी।
समिति के सदस्यों में शपथ लेने वालों में अध्यक्ष जयेंद्र सिंह राणा, उपाध्यक्ष मनोज नौटियाल के अलावा संचालक दल के सदस्य रमिता,जुबल सिंह,संजु लाल, मुकेश थपलियाल,नेत्रमंणी,बासु देवी,सुनिता, जगमोहन राणा,सुशील,आशा पंवार सहित सभी नव निर्वाचित सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के बाद समिति के सदस्यों और कास्तकारों के साथ एक बैठक आहुत कराई गई जिसमें समिति से संबंधित जानकारी और काश्तकारों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई।
सचिव अर्जुन रावत बताया कि तियां बहुद्देशीय समिति वर्तमान में सही कर रही है और वर्तमान में समिति विकासखण्ड नौगांव में सबसे सही काम कर रही है, जिसमें ऋण सीमा से लेकर अन्य सुविधाओं को देने में मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया जाता है।
बताया कि तिंया बहुद्देशीय समिति के लिए भवन भी स्वीकृत हो चुकी है जिसके लिये सभी मानक पूरे कर दिये गये और जल्द ही समिति को अपना भवन मिल जायेगा।
कार्यक्रम में हरिमोहन राणा, सकलचंद राणा और समिति के सदस्य सहित दर्जनों काश्तकार मौजूद रहे।

Related posts

ब्रेकिंग ।कांग्रेस के उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित ,टिहरी से जोत सिहं और पौड़ी सीट से गणेश गोदियाल।

Arvind Thapliyal

यूसीसी लागू होने पर सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने मुख्यमंत्री का जताया आभार और बताया ऐतिहासिक फैसला।

Arvind Thapliyal

आस्था।सोमेश्वर महाराज के आषाढ मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब,

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page