Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

जिलाधिकारी ने यमुनोत्री राजमार्ग का किया निरीक्षण संवेदनशील स्थानों पर पुख्ता इंतजाम करने के अधिकारियों को निर्देश…. पढ़ें खबर।

 

 

बड़़कोट।जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को स्यानाचट्टी से आगे यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया ।

इस दौरान जिलाधिकारी ने मार्ग पर भूधंसाव और भूस्खलन के प्रति संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर संबंधित विभागों को सभी जरूरी इंतेज़ाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

स्यानाचट्टी से आगे जंगल चट्टी में मार्ग का लगभग 200 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से यातायात बाधित होने की जानकारी पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य मौके पर पहुंचे।

इस दौरान जिलाधिकारी मार्ग से मलबा हटाने और वायरक्रेट के माध्यम से सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कर जल्द से जल्द आवाजाही हेतु सुचारू करने के निर्देश दिये।

क्षतिग्रस्त मार्ग को आवाजाही हेतु सुचारू बनाने के लिए मौके पर एक पोकलेन एवं एक जेसीबी तैनात है। जिलाधिकारी ने जरूरत पड़ने पर मशीनों और श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर मार्ग जल्द से जल्द खोलने के निर्देश दिये।

 

उल्लेखनीय है कि स्याना चट्टी में बनी अस्थाई झील के खुलने और जल स्तर कम होने से उक्त स्थान पर आवाजाही सुचारू की जा चुकी है तथा यमुनोत्री राजमार्ग पर चिन्हित स्थानों पर पर्याप्त संख्या में जेसीबी और पोकलेन कार्य कर रही हैं।

जनपद में अवरूद्ध मार्गों को आवाजाही हेतु बहाल करने के लिए प्रशासन की सभी टीमें पूरी प्रतिबद्धता से जुटी हैं ।

Related posts

उत्तरकाशी में राज्य का सबसे पहला लगा था प्लांट- पिरुल से बिजली, कोयला निर्माण और बायलर के ईंधन के रूप में इसके उपयोग ,पढ़े पूरी खबर

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी :मेले हमारी पौराणिक संस्कृति के वाहक हैं :-नेहा जोशी

Jp Bahuguna

दून का एसोसिएट प्रोफेसर गरीबों का बन रहा है मसीहा,आंखों के हर तरह के ऑपरेशन के लिए लगी रहती है कतार।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page