Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश धर्म बड़ी खबर

RSS. गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में स्वयंसेवकों की ओर से की गई निधि समर्पण,जाने पूरी खबर…..

बड़कोट। ग्रामसभा उपराड़ी के शिवमंदिर प्रांगण में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में गुरु पूजन एवं गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आरएसएस के जिला सेवा प्रमुख आलोक बिजल्वाण ने कहा कि संघ के गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का विशेष महत्व है। इसमें स्वयंसेवकों की ओर से निधि समर्पण किया जाता है। उन्होंने संघ की स्थापना, क्रियाकलाप व वर्तमान परिवेश में राष्ट्र एवं संपूर्ण विश्व के लिए संघ की उपयोगिता पर चर्चा की। भगवा ध्वज पर पुष्प अर्पित कर बैठक का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि संघ आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर है और किसी दूसरे से चंदा नहीं लेता। संघ से जुड़े लोग भी साल में केवल एक बार अपनी तरफ से दक्षिणा देते हैं, जिसे गुरु दक्षिणा कहा जाता है।हिन्दू जागृति संगठन के अध्यक्ष महंत केशवगिरी महराज ने सनातन धर्म की विशेषता के साथ आरएसएस के कार्यो पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर
हिन्दू जागृति संगठन के अध्यक्ष महंत केशवगिरी महाराज,जिला सेवा प्रमुख आलोक बिजल्वाण,जिला प्रचारक नवीन,
नगर कार्यवाह गौतम गुप्ता, नगर प्रचार प्रमुख पारस रावत,लोकेन्द्र डबराल,सत्य प्रसाद,अजय रावत,खण्ड प्रचार प्रमुख सुनील थपलियाल,शन्ति बेलवाल सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

भागवत कथा का श्रवण करने से कष्ट दूर होते हैं :कपिल शास्त्री

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी :जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला प्रशासन के तत्वाधान में चला वृहद स्वछता अभियान

Jp Bahuguna

दर्दनाक हादसा:वाहन दुर्घटना में तीन की मौत, तीन घायल

admin

You cannot copy content of this page