Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

नौगांव क्षेत्र में गुलदार के आंतक बाईक सवार दो युवकों को किया जख्मी वन विभाग ने लगाये पिंजरे…

 

 

नौगांव । अपर वन यमुना प्रभाग बड़कोट के मुंगरसन्ति रेंज के नौगांव क्षेत्र में गुलदार के आतंक की घटनाएं रूकने का नाम नही ले रही हैं, मंगलवार सांम को नौगांव के सौली बैंड के पास बाईक सवार दो युवकों पर गुलदार ने हमला कर दिया और दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव पंहुचाया गया और उपचार कराया गया ‌‌।

बाइक सवार युवक विनित चौहान निवासी मनोगी नैनबाग और विवेक रावत पौंटी बड़कोट के रूप में युवको की पहचान हुई है।

लगातार हो रही घटनाओं को लेकर विभाग के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश है और यदि घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा तो विभाग के घेराव की चेतावनी लोग दे रहे हैं।

मालूम हो कि नौगांव क्षेत्र में गुलदार की आतंक की पहली घटना नहीं इससे पहले गुलदार चार लोगों को जख्मी कर चुका है, जिससे कि क्षेत्र में दहसत का माहोल है और लोग लगातार वन विभाग से प्रभावी कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

मामले पर रेंज अधिकारी शेखर राणा ने बताया कि रात्रि में पेट्रोलिंग टीम गस्त लगा रही और पुरे क्षेत्र में निगरानी की जा रही है इसके अलावा विभाग ने पिंजरे लगाने की अनुमति मांगी थी जो तत्काल प्रभाव से मिल गई और विभाग ने नौगांव क्षेत्र में खतरे वाले क्षेत्र में पिंजरे लगा दिये हैं और विभागीय कर्मचारियों को गस्त लगाने के निर्देश दिए हैं।

Related posts

पेयजल समस्या को लेकर बड़कोट नगर पालिका में नये कैनेक्शन और निर्माण कार्यों पर उप -जिलाधिकारी लगाई रोक.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

*पिछले कुछ दिनों के वैैक्सीनेशन के आंकड़े बंधा रहे है उम्मीद, *जुलाई में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन*

admin

उत्तरकाशी:बीस सूत्रीय कार्यक्रम में फिसड्डी रहे विभागों का जिलाधिकारी ने किया जवाब तलब

admin

You cannot copy content of this page